विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

निरहुआ से नाराज हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, बोलीं- दिल है ये मेरा, तेरा घर ये नहीं है...देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सितारे जितने शानदार ढंग से म्यूजिकल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, उतने शानदार ढंग से तो बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी नहीं कर पाते हैं. ऐसा ही कुछ निरहुआ और अंजना सिंह ने किया है.

निरहुआ से नाराज हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, बोलीं- दिल है ये मेरा, तेरा घर ये नहीं है...देखें Video
Bhojpuri Cinema: निरहुआ और अंजना सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • निरहुआ का नया वीडियो हुआ वायरल
  • अंजना सिंह हैं उनके साथ
  • निरहुआ को दिखा रही हैं एटीट्यूड
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सितारे जितने शानदार ढंग से म्यूजिकल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, उतने शानदार ढंग से तो बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी नहीं कर पाते हैं. कुछ दिन पहले भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ एक वीडियो बनाया था, जिसे खूब देखा गया था. अब भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) और निरहुआ का बड़ा ही मजेदार वीडियो आया है. इस वीडियो में भोजपुरी के ये सुपरस्टार जमकर मस्ती कर रहे हैं.

सपना चौधरी ने दलेर मेहंदी के साथ लगाए ठुमके, 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर मचाया धमाल...देखें Video
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_) on


Sui Dhaaga Movie Review: अनुष्का शर्मा, वरुण धवन की 'सुई' में 'कच्चा धागा' है कहानी

भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) और निरहुआ अक्षय कुमार तथा उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'आरजू' के सॉन्ग पर लिप सिंकिंग कर रहे हैं. 'आरजू' फिल्म का ये सॉन्ग हैः अब तेरे दिल में हम आ गये. दोनों के एक्सप्रेशंस बहुत ही कमाल के हैं, फिर अंजना सिंह पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस गाने के कुछ शब्द निरहुआ के होश जरूर उड़ा देते हैं, और इससे ये वीडियो और भी मजेदार बन जाता है. 

तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर मामले पर सोनम कपूर आईं आगे, लिखा- मुझे तनुश्री की बात पर भरोसा है...
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_) on


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल की लगी लॉटरी, बबीताजी को देख बोले- दिल में बजी घंटियां...

भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) की 'बॉर्डर' ईद पर रिलीज हुई थी, और इस मल्टीस्टारर फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था. इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे थीं. आम्रपाली के साथ उनकी अगली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' है, ये फिल्म छठ पूजा पर रिलीज होगी. इसके पोस्टर रिलीज हो गए हैं. आम्रपाली दुबे के साथ ही उनकी एक और फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' है, जिसे लंदन में शूट किया गया है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Nirahua Bhojpuri Cinema, Anjana Singh Bhojpuri, Bhojpuri Viral Video, Amrapali Dubey Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com