विज्ञापन

Biwi Ho To Aisi Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे बनीं जज, पति के खिलाफ फैसला, भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी 18 मिलियन के पार

Biwi Ho To Aisi Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ यूट्यूब पर 18 मिलियन व्यूज पार कर गई है. कमाल की कहानी और शानदार एक्टिंग.

Biwi Ho To Aisi Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे बनीं जज, पति के खिलाफ फैसला, भोजपुरी फिल्म बीवी हो तो ऐसी 18 मिलियन के पार
Biwi Ho To Aisi Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ यूट्यूब पर सुपरहिट, आम्रपाली दुबे-विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी
youtube
नई दिल्ली:

Biwi Ho To Aisi Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' ने यूट्यूब पर 18 मिलियन व्यूज (एक करोड़ 80 लाख) का आंकड़ा पार कर लिया है. आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) स्टारर इस फैमिली ड्रामा को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म की इस उपलब्धि पर प्रोडक्शन हाउस एडवाइज भोजपुरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है. फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और पूरी टीम ने इस सफलता का श्रेय दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद को दिया है. प्रोडक्शन हाउस ने आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय समेत फिल्म की पूरी कास्ट का जिक्र करते हुए दर्शकों से फिल्म को यूट्यूब पर देखने की अपील भी की है.

आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

'बीवी हो तो ऐसी' में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रामसुजन सिंह, माया यादव, अवधेश मिश्रा, दीपक सिन्हा, संजय पांडेय, सबा खान, रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, देव सिंह और पल्लवी कोली भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन और लेखन सोम भूषण ने किया है. इसके संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और रजनीश मिश्रा ने संभाली है. 9 अक्टूबर 2026 को फिल्म डिजिटली रिलीज हुई थी. 

कोर्टरूम में पति से टकराव

फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वकील बनने का सपना देखती है. लेकिन शादी के बाद उसकी जिंदगी में जिम्मेदारियां और पारिवारिक परिस्थितियां बदल जाती हैं. कहानी में आगे एक दिलचस्प मोड़ आता है, जब वह कोर्टरूम में जज की कुर्सी पर बैठकर अपने ही पति के खिलाफ खड़ी नजर आती है. पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं, शादी के बाद बदलती जिंदगी और न्याय से जुड़े सवालों को फिल्म में मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Biwi Ho To Aisi, Bhojpuri Film, Bhojpuri Cinema, Entertainment, Amrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com