सोनू निगम बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं, जिन्होंने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया था. लेकिन 2000 में अपने रोमांटिक गानों से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने अपने करियर में 6000 से ज्यादा गाने 32 भाषाओं में गाए. इनमें अभी मुझ में कहीं, साथिया, संदेसे आते हैं, तन्हाई, क्यों चलती है पवन, ये दिल दीवानी, मैं अगर कहूं जैसे गाने शामिल है. लेकिन क्या आपको पता है कि सोनू निगम ने भोजपुरी गाना भी गाया है. वह भी छठ गीत. इसमें उनका साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने दिया ता, जो 2024 के पॉपुलर छठ गीतों में शामिल था. वहीं आज भी फैंस इस गाने को सुनते हैं और छठ पूजा के अवसर पर बजाते हैं.
सोनू निगम और पवन सिंह का छठ गीत
हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह चल भउजी हाली हाली (Chala Bhauji Hali Hali) है, जो जय छठी मैया (Jai Chhathi Maiya) एल्बम का है. 2024 में आया यह पॉपुलर छठ गीत था, जिसमें सोनू निगम और पवन सिंह के अलावा खुशबू जैन ने आवाज दी थी. जबकि गीतकार अरुण बिहारी, संगीतकार छोटे बाबा बाशी और निर्देशक रवि पंडित थे.
ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल
छठ गीतों की लिस्ट में बना पॉपुलर
सोनू निगम और पवन सिंह का छठी मैया के लिए बनाया गया गीत छठ पर्व की तैयारी, आस्था और पारिवारिक उत्साह को दर्शाता है, जिसमें सोनू निगम को छठ पूजा में हिस्सा लेते हुए बी देखा जा सकता है. इस वीडियो को एक साल पहले शेयर किया गया था, जिसमें 6.3 मिलियन लोगों ने देखा है. जबकि हजारों लोगों ने इस गाने को बार बार सुना है. वहीं कमेंट सेक्शन में तारीफ की है.
सोनू निगम के बारे में
सोनू निगम को कौन नहीं जानता. उन्हें मॉडर्न रफी कहा जाता है. हिंदी और कन्नड़ के अलावा वह बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, इंग्लिश, असमी, मलयालम, गुजराती, भोजपुरी, नेपाली, तुलू, मैथिली और मणिपुरी भाषा में गाया है. इसके अलावा हिंदी, कन्नड़, ओड़िया, छत्तीसगड़ी और पंजाबी में उन्होंने अपना पॉप एल्बम भी रिलीज किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं