विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2018

कल्पना पटवारी ने भी चुनी रवि किशन और मनोज तिवारी की राह, बीजेपी में हुईं शामिल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के गीत संगीत को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली भोजपुरी और असमी की प्रख्यात गायिका कल्पना पटवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है.

कल्पना पटवारी ने भी चुनी रवि किशन और मनोज तिवारी की राह, बीजेपी में हुईं शामिल
मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी
  • कल्पना पटवारी ने ज्वाइन किया भाजपा
  • अपनाई मनोज वाजपेयी और रवि किशन की राह
  • मशहूर सिंगर हैं कल्पना
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के गीत संगीत को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली भोजपुरी और असमी की प्रख्यात गायिका कल्पना पटवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है. पटना में आयोजित भाजपा के एक समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, रवि शंकर प्रसाद, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि नेताओं की मौजूदगी में भाजपा जॉइन किया. राजनीतिक मंचों से हमेशा दूर रही कल्पना पटवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रिया कलापों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया. उनकी सोच देश को दुनिया मे सबसे आगे ले जाने की है. 

खौफनाक लुक में दिखा ये विलेन, भोजपुरी फिल्म 'सनकी दरोगा' में मचाएगा तबाही

देखें-


उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते वह अपनी कला से भाजपा के हित मे काम करूंगी. आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत से मनोज तिवारी और रवि किशन दो बड़े दिग्गज पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं. मनोज तिवारी तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पद को सुशोभित कर रहे हैं.

देखें ये गाना-


'बैरी कंगना 2' में कुछ ऐसा होगा रोल, एक्टर अवधेश मिश्रा ने इंटरव्यू में खोले कई राज

बता दें कि कल्पना पटवारी एक लोक गायिका हैं. जो कि मूल रूप से आसाम के बारपेटा की रहने वाली हैं. कल्पना भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाती हैं. हालांकि भोजपुरी भाषा प्रमुख माना जाता है. अब तक उन्होंने 30 भाषाओं में गाना गाया है. इसके अलावा कल्पना कई रियलटी शो में जज का भी काम कर चुकी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kalpana Patowary, Kalpana Patowary Join BJP, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com