विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2021

Bhojpuri Chhath Geet 2021: देवानंद और सबा खान का 'बलम जी दउरा से फल गिरे' रिलीज, वीडियो ने जीता दिल

Bhojpuri Chhath Geet 2021: भोजपुरी गायक देवानन्द देव और भोजपुरी अदाकार सबा खान का छठ गीत 'बलम जी दउरा से फल गिरे' रिलीज हो गया है.

Bhojpuri Chhath Geet 2021: देवानंद और सबा खान का 'बलम जी दउरा से फल गिरे' रिलीज, वीडियो ने जीता दिल
Bhojpuri Chhath Geet 2021: भोजपुरी गीत हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

छठ पूजा का समय ज्यों-ज्यों करीब आता है छठी मईया को लेकर भोजपुरी गीतों का मौसम भी आ जाता है. भोजपुरी के दिग्गज सितारों से लेकर मशहूर गायक तक छठ पूजा को लेकर गीत तैयार करते हैं. इस कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री की म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने भोजपुरी गायक देवानन्द देव का छठ गीत 'बलम जी दउरा से फल गिरे' का विडियो रिलीज किया है. 'बलम जी दउरा से फल गिरे' भोजपुरी अदाकारा सबा खान फीचर कर रही हैं. देवानंद देव और अभिनेत्री सबा खान का यह खूबसूरत छठ गीत 'बलम जी दउरा से फल गिरे' रिलीज होते भोजपुरी दर्शकों को पसंद आने लगा है. इस भोजपुरी गीत में सबा खान का पारम्परिक अवतार उनके फैन्स के दिलों को जीत रहा है. 'बलम जी दउरा से फल गिरे' छठ मईया की आराधना का सांग है.

बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने ही टैलेंटेड सिंगर देवानंद देव को भोजपुरी इंडस्ट्री में लांच किया है. देवानंद देव की आवाज में सबा खान के खूबसूरत अंदाज वाले सांग सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।य सांग में सबा खान पीली साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. 

ये छठ गीत दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. इसका फिल्मांकन बहुत ही सुंदर तरीके से हुआ है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'बलम जी दउरा से फल गिरे' के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक एके अकेला, संगीत पंकज सिंह और निर्देशक आर्यन देव हैं.

Bhojpuri एक्टर खेसारी लाल यादव बोले- किसान नहीं तो हम नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Chhath Geet 2021, Chhath Geet 2021, Chhath Pooja 2021, Chhath Puja, Chhath Geet, Saba Khan, Devanand Dev, Daura Se Fal Gire Song, Bhojpuri Songs, Bhojpuri Geet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com