विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2021

अक्षरा सिंह ने 'कुर्ता पजामा' गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, शेयर किया Video

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है . उनका यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

अक्षरा सिंह ने 'कुर्ता पजामा' गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशन, शेयर किया Video
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का वीडियो हुआ वायरल
  • अक्षरा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने कुर्ता पजामा गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने फेसबुक पेज से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में अक्षरा सिंह टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के गाने 'कुर्ता पजामा (Kurta Pajama Song)' पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में अक्षरा सिंह ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. 


वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Video) काफी जबरदस्त एक्सप्रेशंस भी दे रहे हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 20 हजार बार लाइक किया जा चुका है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ब्लैक कलर की व्हाइट प्रिंटिड साड़ी पहनी हुई है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने गानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. छठ के मौके पर उनका गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज हुआ था. 'बनवले रहिह सुहाग' के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू का है. भोजपुरी छठ गीत 'बनवले रहिह सुहाग' के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह भी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Akshara Singh Dance, Akshara Singh Video, Akshara Singh Video Viral, Akshara Singh Dance On Kurta Pajama Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com