विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2016

एक हफ्ते के भीतर कर्नाटक में दूसरे वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने की आत्‍महत्‍या

एक हफ्ते के भीतर कर्नाटक में दूसरे वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने की आत्‍महत्‍या
एमके गणपति एक लॉज में मृत पाए गए जहां एक सुसाइड नोट भी मिला
बेंगलुरु: दो दिन पहले ही कर्नाटक के बेलगावी शहर में पुलिस के डीसीपी के कथित आत्‍हत्‍या के बाद, उसी रैंक के एक अन्‍य अधिकारी ने राज्‍य के कोडागू जिले में आत्‍म हत्‍या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एमके गणपति एक लॉज में मृत पाए गए जहां एक सुसाइड नोट भी मिला। हालांकि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड में क्‍या लिखा है, इसका खुलासा नहीं किया है।

मंगलवार को चिकमंगलुरु के डीएसपी कलप्‍पा हांडीबाग, जिनपर अपहरण के एक मामले में लिप्‍त होने के आरोप थे, बेलगावी में अपने एक रिश्‍तेदार के घर मृत पाए गए थे।

खबरों के अनुसार सोमवार को उनके खिलाफ एक केस दर्ज होने के बाद से वो लापता थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, पुलिस अधिकारी ने की आत्‍महत्‍या, कर्नाटक पुलिस, Police Officer Suicide, Deputy Superintendent Of Police, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com