विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2016

कर्नाटक : आत्महत्या करने वाला पुलिस अधिकारी था डिप्रेशन का शिकार

कर्नाटक : आत्महत्या करने वाला पुलिस अधिकारी था डिप्रेशन का शिकार
एमके गणपति एक लॉज में मृत पाए गए जहां एक सुसाइड नोट भी मिला
  • उनकी पोस्टिंग मंगलौर के आईजीपी दफ्तर में की गई थी
  • उनके ख़िलाफ़ विभागीय जांच चल रही है
  • पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन के शिकार थे
बेंगलुरु: 51 साल के डीवाईएसपी एम के गणपति ने गुरुवार शाम कर्नाटक के कुर्ग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक हफ्ते के अंदर एसीपी रैंक के दो अधिकारियों की आत्महत्या से सनसनी फैल गई है।

1991 में सब इंस्पेक्टर के तौर पर बहाल हुए गणपति को हाल ही में प्रोनत्ति देकर DySp बनाया गया था और उनकी पोस्टिंग मंगलौर के आईजीपी दफ्तर में की गई थी। गणपति आत्महत्या करने से पहले कुर्ग (मडिकेरी) में एक एत्थानिये केबल टीवी चैनल के दफ्तर गए। वहां उन्होंने लगभग 45 मिनट तक कैमरे के सामने उन आरोपों पर सफाई दी जिसको लेकर उनके ख़िलाफ़ विभागीय जांच चल रही है।

तीन लोगों पर लगाए आरोप
गणपति इस रिकॉर्डिंग में कह रहे हैं कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए तीन लोगों को ज़िम्मेदार माना जाना चाहिए। कर्नाटक पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस ए एम प्रसाद, लोकायुक्त पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल प्रणब मोहंती और राज्य के पूर्व गृह मंत्री के जी जॉर्ज ए एम प्रसाद।

प्रणब मोहंती की छवि एक बेहद ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की है ऐसे में DySp की नाराज़गी इन दोनों से इसलिए हो सकती है क्योंकि एक एनकाउंटर और एक भ्रष्टाचार के मामले की जांच इन दोनों अधिकारियों की देखरेख में चल रही है।

उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी
के जी जॉर्ज ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 2 साल पहले गणपति उनसे मिले थे तब वो गृहमंत्री थे और गणपति ने आग्रह किया था कि उनका सस्पेंशन खत्म करवा दें। जॉर्ज ने ऐसा करने से ये कहते हुए मना किया कि विभागीय जांच चल रही है और वो इस मामले में हस्तछेप नहीं करेंगे।

अपराधी को फ़र्ज़ी एनकाउंटर में मार गिराने का आऱोप
गणपति 2010 से 2015 था बेंगलुरु के अलग थानों में एसएचओ के तौर पर तैनात थे। इन पर एक अपराधी को फ़र्ज़ी एनकाउंटर में मार गिराने और एक चोरी के मामले में रिकवरी की रकम गबन करने का आरोप है। कर्नाटक के कानून मंत्री टीबी जयचंद्र का मानना है कि आत्महत्या के पीछे कोई न कोई बड़ी वजह होगी जो की जांच ले बाद सामने आएगी।

पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन के शिकार थे
वहीं, गणपति के परिवार वालों ने मीडिया को कुर्ग में बताया कि वो पिछले कुछ सालों से डिप्रेशन के शिकार थे और अपना इलाज बैंगलोर और मंगलौर में करवा रहे थे। उधर, साउथ रेंज के आईजी पुलिस बीके सिंह के मुताबिक कुर्ग के जिस लॉज में गणपति ने आत्महत्या की वहां मानसिक बीमारी के डॉक्टर्स के विजिटिंग कार्ड के साथ-साथ प्रिस्क्रिप्शन भी मिला है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एम के गणपति, कर्नाटक, पुलिस अधिकारी की आत्महत्या, बेंगलुरु, MK Ganapati, Karnataka, Police Officer Suicide, Bengaluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com