विज्ञापन

ट्रेन से भारतीय सेना के लिए रवाना हुआ के 'बाहुबली' ट्रकों का काफिला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Anand Mahindra ने Mahindra Armado का वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर होते ही ये वायरल हो चुका है. जानिए क्या होता है Mahindra Armado?

ट्रेन से भारतीय सेना के लिए रवाना हुआ के 'बाहुबली' ट्रकों का काफिला, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
Screengrab From X' post

Mahindra Group के चेयरमैन Anand Mahindra ने Mahindra Armado के सेना के लिए भेजी जा रही गाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में कई Mahindra Armado ट्रेन से जाते दिखाई दे रहे हैं. आनंद महिंद्रा का ये पोस्ट वायरल हो चुका है. Anand Mahindra ने वीडियो के साथ लिखा, "Mahindra Armado... रिपोर्टिंग फॉर ड्यूटी सर..सर!" पोस्ट को अब तक 6.6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

वीडियो में हरे और खाकी रंग में रंगे कई Armado एक चलती ट्रेन पर सुरक्षित तरीके से रखे दिखाई दे रहे हैं. ट्रेन एक स्टेशन से गुजरती नजर आती है और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग इन गाड़ियों का वीडियो बनाते दिख रहे हैं.

ट्रेन से भेजे गए Mahindra Armado

वीडियो में Armado की कई गाड़ियां एक साथ दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये साफ नहीं है कि वीडियो किस जगह का है. सेना के इस्तेमाल में आने वाले इन गाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का ये सीन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई लोगों ने देश की सुरक्षा में स्वदेशी वाहनों के योगदान की तारीफ की. कुछ लोगों ने Mahindra के नॉर्मल SUV मॉडलों से भी Armado की तुलना की.

क्या है Mahindra Armado?

Mahindra Armado एक स्वदेशी आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल है. इसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए तैयार किया है.
इसे ऐसे इलाकों में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है, जहां सुरक्षा का खतरा ज्यादा हो. व्हीकल में सैनिकों की सुरक्षा के साथ तेज आवाजाही और सामान ले जाने की क्षमता पर भी ध्यान दिया गया है. Armado में B7 बैलिस्टिक और STANAG Level II सुरक्षा दी गई है. इसके चलते व्हीकल को हाई कैपिसिटी वाली राइफल की गोलियों के अलावा ग्रेनेड, बारूदी सुरंग और नजदीक से होने वाले तोप के हमले जैसे खतरों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है.

215 हॉर्सपावर का इंजन

Mahindra Armado में 3.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. ये इंजन 215 हॉर्सपावर की ताकत और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें 4x4 ड्राइव सिस्टम मिलता है. इसकी अधिकतम रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है. Armado में एक साथ 8 जवान बैठ सकते हैं. इसके अलावा ये करीब 1 टन तक का सामान भी ले जा सकता है.

पंचर होने के बाद भी चल सकती है व्हीकल

Armado में सेंट्रल टायर इन्फ्लेशन सिस्टम दिया गया है. इसमें BFGoodrich ऑल-टेरेन रन-फ्लैट टायर भी मिलते हैं. इन टायरों की खासियत ये है कि हवा निकलने या पंचर होने के बाद भी वाहन करीब 50 किलोमीटर तक चल सकता है. ये सुविधा सैन्य अभियानों के दौरान काफी उपयोगी हो सकती है. Armado को अलग-अलग जरूरत के हिसाब से हथियार ले जानी वाली गाड़ी, निगरानी वाहन और सीमा सुरक्षा व्हीकल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सीट मसाजर और 16 का माइलेज! चर्चित वकील अभिषेक मनु सिंघवी के पास है ये लग्जरी गाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahinda Viral Post, Anand Mahendra, Anand Mahind Viral News, Armado, Mahindra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com