विक्रम सिंह एक प्रकृतिवादी हैं. जीवन विज्ञान के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि हैं. साल 2017 से वे लाइफ मीट्स द लेंस नामक परियोजना के जरिए स्कूली बच्चों और वयस्कों में जैवविविधता के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करने का काम कर रहे हैं. इसके लिए वो अपने निजी नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का इस्तेमाल करते हैं. वे अपने गांव की जैवविविधता का पिछले सात साल से अध्ययन कर रहे हैं. जैवविविधता शिक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने 2019 और 2020 में अनुदान दिया था. यह अनुदान स्कूली बच्चों को जैवविविधता और प्रकृति के प्रति प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया था.
-
जैवविविधता देखनी हो तो पौधों को रोज निहारिए, नजर आएगा एक अनूठा संसार
विश्व पर्यावरण दिवस पर हम आपको बताते हैं कि राजस्थान के एक विद्यालय के छात्रों ने जब आक (मदार) के पौधों का रोज एक घंटा निहारा तो उन्हें वहां क्या क्या दिखाई दिया. बच्चों ने जो वहां देखा वह हमें क्या संदेश देता है.
- जून 05, 2026 16:44 pm IST
- Written by: Vikram Singh
-
PM मोदी कौन सी 'इंटरनेशनल साजिश' का कर रहे जिक्र?
हरियाणा में जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर हमलावर हैं. मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश विरोधी अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि, ''देशविरोधी राजनीति नहीं चलेगी. देश को बांटने की अंतरराष्ट्रीय साजिश हो रही है. इस साजिश में कांग्रेस के चट्टे-बट्टे शामिल हैं. देशभक्त हरियाणा ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है." इस हमले के बाद 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पीएम मोदी ने कांग्रेस पर दूसरी बार जोरदार हमला तब बोला जब वे महाराष्ट्र को 7,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे थे.
- अक्टूबर 09, 2024 22:59 pm IST
- विक्रम सिंह
-
गर्मियों के मौसम के अनोखे घर
गर्मियां आते-आते आपने इस तरह के घरों को अपनी दीवारों, पुराने स्टोर रूम में, घर की छतों या पेड़ों की टहनियों में लगे हुए देखा होगा. पर क्या आपने कभी इन्हें करीब से देखा है? या कभी ये जानने की कोशिश की है की कौन इन्हें बनाता है?
- मई 25, 2024 13:16 pm IST
- विक्रम सिंह