विज्ञापन
मल्लिका मल्होत्रा

मल्लिका मल्होत्रा

एंकर
मलिका मल्होत्रा उन एंकर्स में हैं, जिनकी पहचान सिर्फ स्टूडियो तक सीमित नहीं है. एंकरिंग हो या ग्राउंड रिपोर्टिंग, मलिका ने दोनों मोर्चों पर अपनी अलग पहचान बनाई है. पत्रकारिता के सफर की शुरुआत P7 News से बतौर ट्रेनी एंकर हुई. इसके बाद ज़ी हिंदुस्तान, ABP News, ज़ी न्यूज़ और आजतक जैसे बड़े न्यूज़ प्ले...
और पढ़ें

मल्लिका मल्होत्रा

img

मलिका मल्होत्रा उन एंकर्स में हैं, जिनकी पहचान सिर्फ स्टूडियो तक सीमित नहीं है. एंकरिंग हो या ग्राउंड रिपोर्टिंग, मलिका ने दोनों मोर्चों पर अपनी अलग पहचान बनाई है. पत्रकारिता के सफर की शुरुआत P7 News से बतौर ट्रेनी एंकर हुई. इसके बाद ज़ी हिंदुस्तान, ABP News, ज़ी न्यूज़ और आजतक जैसे बड़े न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर एंकरिंग और रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया. किसान आंदोलन के दौरान लगातार 100 दिन ग्राउंड पर रहीं. ज़ी हिंदुस्तान के लिए बाइक पर बंगाल जाकर चुनाव कवर किया और जनता का मूड समझा. आजतक में बुलेट रिपोर्टर के तौर पर गुजरात चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिंग की.

राजनीति से लेकर धर्म, संस्कृति, खेल और मनोरंजन तक, मलिका ने अलग-अलग विषयों पर कई शोज किए हैं और बड़ी स्टोरीज की ग्राउंड से कवरेज की है.कार्डिफ यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल जर्नलिज़्म में मास्टर्स कर स्टूडेंट जर्नलिस्ट ऑफ़ थे ईयर अवार्ड भी हासिल करने वाली मलिका फिलहाल NDTV इंडिया के शाम 5 बजे के शो ‘देख रहा है इंडिया’ का चेहरा हैं और शो को एंकर करती हैं. स्टूडियो से सड़क तक मलिका की पत्रकारिता का फोकस हमेशा खबर के पीछे की असली कहानी और लोगों की आवाज़ पर रहा है.