दिल्ली के सत्य निकेतन में 7 मौतों वाले पीजी हॉस्टल हादसे के बाद एमसीडी फुल एक्शन मोड में है. NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है. हादसे वाली बिल्डिंग नंबर 14 थी, अब बगल की बिल्डिंग नंबर 13 पर हथौड़ा चल रहा है और धीरे-धीरे 12 नंबर पर भी कार्रवाई होगी. पूरा इलाका बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है, अंदर आम लोगों की एंट्री बंद है. मलबा हटाने के बाद कमजोर इमारतों को आयरन बीम से अस्थायी सपोर्ट दिया गया था, अब उन्हें फेज-वाइज गिराया जा रहा है - पहले चौथी मंजिल, फिर नीचे. दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार, MCD और दिल्ली विश्वविद्यालय से जवाब मांगा है.