Gurugram Hit and Run Case | 2KM तक पीछा.. क्राइम सीन रिक्रिएशन में क्या-क्या सामने आया? | NDTV India

  • 13:22
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

गुरुग्राम की महिला बाइकर सिया हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले के दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. गुरुवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया, जिसके दौरान जांच से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए. एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैसला अपने तीन दोस्तों के साथ पूरी रात एक क्लब में पार्टी कर रहा था. बताया जा रहा है कि चारों पार्टी के बाद देर रात लौट रहे थे और शराब के नशे में थे.

संबंधित वीडियो