Cancer Horoscope 2 June 2026 Kark Rashi: आज चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर करेंगे. कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, लेकिन सही दृष्टिकोण से आप उन्हें अवसर में बदल सकते हैं. दिन की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है.
करियर और व्यापार
नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलने के संकेत हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक होगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. किसी नए सौदे या निवेश में जल्दबाजी से बचें. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. दिन के दूसरे भाग में भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा. किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
परिवार और प्रेम
परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना जरूरी होगा. विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत करने वाला रहेगा, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे अच्छे मिलेंगे. धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य नहीं कहा जा सकता. थकान, तनाव या पेट से संबंधित परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें. मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है. स्वास्थ का विशेष खयाल रखें और परेशानी होने पर चिकित्सक का परामर्श लें.
उपाय: ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. चावल और सफेद वस्त्र का दान करें.
शुभ रंग: सफेद और हल्का नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं