यह ख़बर 07 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देश को है इंतजार 'राजनीतिक रविवार' का...

नई दिल्ली:

चार राज्यों में रविवार को मतों की गिनती का काम होने जा रहा है। राज्य विधानसभाओं के लिए हुए मतदान में एक अनुमान के मुताबिक 8 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस कड़े चुनावी संघर्ष के परिणाम का अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम पर भी असर पड़ने की संभावना है।

मतदान के बाद कराए गए सर्वेक्षणों के परिणाम बुधवार को जारी किए गए जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जहां अपनी सत्ता बचा लेगी, वहीं राजस्थान में यह कांग्रेस से कुर्सी झटकने में कामयाब रहेगी।

सबसे ज्यादा असमंजस दिल्ली को लेकर है जहां महज एक वर्ष पुरानी आम आदमी पार्टी (आप) के बारे में अनुमान है कि इसने भाजपा और कांग्रेस दोनों के मतों में सेंध लगाई है। इस लिहाज से यहां त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताई गई है।

इस सबके बावजूद कांग्रेसी खेमे में अभी तक उम्मीद का दिया जल रहा है। पार्टी में सर्वे से इतर परिणाम आने की आस जिंदा है, लेकिन उसके इस आशावाद का यथार्थ होना धूमिल ही लगता है।

ये चुनाव यद्यपि राज्यों के हैं, लेकिन तब भी देश की राजनीति पर इसके परिणाम का असर को टाला नहीं जा सकता। सत्ता की लड़ाई में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन आमने-सामने है।

उम्मीद के मुताबिक परिणाम आने पर भाजपा के अति महत्वाकांक्षी नेता और प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को और ज्यादा ताकत देने वाला साबित होगा। इसके मुकाबले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झटका देने वाला साबित होगा।

पांचवें राज्य मिजोरम में भी चुनाव हुए हैं और वहां सोमवार को मतगणना होगी।

जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर असबे अधिक उत्कंठा देखी जा रही है।

दिल्ली में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) तीनों की निगाह परिणाम पर है। यदि मतदान बाद के सर्वेक्षणों को मान लिया जाए तो तीनों में किसी एक दल के हक में परिणाम जाता नहीं दिख रहा है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां शनिवार को कहा, "परिणाम की व्यग्रता से प्रतीक्षा है, क्योंकि हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।"

दिल्ली में इस बार पिछले सभी चुनावों के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार 66 प्रतिशत सेअधिक मतदान हुआ है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

14 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 11, 993 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को रखा गया है।

अन्य खबरें