मंगला आरती करते हुए अमित शाह।
- मंगला आरती भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की
- 2 किलोमीटर लंबा जुलूस, 14 किलोमीटर की यात्रा
- मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कराया यात्रा का प्रस्थान
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। परम्परा के मुताबिक मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 'पहिंदविधी' करके जगन्नाथ भगवान की 139 वीं रथयात्रा को सुबह सात बजे प्रस्थान करवाया। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भैया बलराम के रथों के साथ ही बड़ा जनसैलाब उमड़ा।
101 ट्रकों पर भारतीय संस्कृति की झांकियां
पूरी यात्रा में सबसे आगे गजराज, उनके पीछे 101 ट्रकों पर भारतीय संस्कृति की झांकियां और भजन मंडलियों ने धार्मिक समां बांधा। रथों पर भगवान के दर्शन के लिए लोग उमड़े तो हजारों किलो प्रसाद भी भरपूर बंटा। रथयात्रा के दिन की शुरुआत अमित शाह ने की। सुबह की मंगला आरती भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रसाद भिजवाया। मोदी ने ट्वीट करके रथयात्रा की बधाई भी दी। 
सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की 114 कम्पनियां तैनात रहीं
पुरी से अलग अहमदाबाद की रथयात्रा सिर्फ एक दिन की होती है। करीब 2 किलोमीटर लंबा जुलूस 14 किलोमीटर की यात्रा कर अपने निज मंदिर वापस लौटा। अहमदाबाद में सड़कों पर सिर्फ जय रणछोड़-माखनचोर के नारे ही गूंजते दिखे। इस पूरी यात्रा में लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की 144 कम्पनियां तैनात रहीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अहमदाबाद, जगन्नाथ रथयात्रा, 139 वां आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, Ahemdabad, Jagannath Rath Yatra, PM Narendra Modi, CM Anandi Ben Patel, BJP President Amit Shah