दुनिया में सबसे लंबे कद वाले व्यक्ति 10 दिसंबर को 41 साल के हो गए और उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) ने लंदन में दुनिया के सबसे छोटे आदमी से मुलाकात का एक पुराना वीडियो शेयर किया. तुर्की के सुल्तान कोसेन की लंबाई 8 फीट, 3 इंच है. वह 2009 में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति बने. दूसरी ओर, नेपाल के चंद्र बहादुर डांगी की लंबाई 251 सेंटीमीटर और वजन सिर्फ 32 पाउंड है. दोनों की मुलाकात 2014 में लंदन में एक प्रोग्राम में एक अनोखे फोटो सेशन के लिए हुई थी.
दोनों ने मिलाए हाथ
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कोसेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, सबसे लंबे जीवित व्यक्ति @sultankosen47 को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. 2014 में, सुल्तान (251 सेमी/8 फीट 2.8 इंच) ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दिवस पर अब तक के सबसे छोटे आदमी चंद्र डांगी से मुलाकात की. उनके साथ जीडब्ल्यूआर के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे भी शामिल हुए. क्लिप में, कोसेन और डांगी तस्वीरें खिंचवाते और अजीब तरीके से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
कोसेन के नाम है ये रिकॉर्ड
जीडब्ल्यूआर के अनुसार कोसेन एक अंशकालिक किसान हैं. वह इतने लंबे हैं कि बिना कूदे बास्केटबॉल के बास्केट तक पहुंच सकते हैं. वह 2009 में चीन के शी शुन को पछाड़कर दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति बन गए, जिनकी लंबाई 7 फीट 9 इंच थी. किसी जीवित व्यक्ति के सबसे बड़े हाथ का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. उनके हाथ की लंबाई कलाई से मध्य उंगली के सिरे तक 11.2 इंच है. कोसेन की लम्बाई पिट्यूटरी गिगेन्टिज्म नामक कंडीशन की वजह से ऐसी है.
2015 में हुई डांगी की मौत
वहीं डांगी की 2015 में 75 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई. वह एक आदिम बौने व्यक्ति थे, एक ऐसी स्थिति जिसमें शायद ही लोग 30 वर्ष की आयु के बाद जीवित रह पाते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन सुदूर नेपाली पहाड़ी गांव रिमखोली में बिताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं