Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. कई बार इन वीडियो को देखने के बाद हमें बेहद ख़ुशी मिलती है तो कई बार ऐसा होता है कि हम थोड़े कन्फ्यूज़ हो जाते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चीज़ सूखे पत्ते की तरह दिख रहा है, मगर ध्यान से देखेंगे तो इस पत्ते की सच्चाई ही कुछ और है. इस वीडियो को शुरु में देखेंगे तो पता चलेगा कि ये एक पत्ता ही है, मगर इसकी सच्चाई कुछ और है.
देखें वीडियो
Kallima inachus, the orange oakleaf, is a butterfly found in Tropical Asia. With wings closed, it closely resembles a dry leaf with dark veins and is a spectacular and commonly cited example of camouflage https://t.co/Gni6zCMGpn [source of the gif: https://t.co/RSSUeIGwJx] pic.twitter.com/fiooNzm2hZ
— Massimo (@Rainmaker1973) August 21, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सूखा पत्ता एक जगह पड़ा रहता है. पहली नज़र में वो पत्ता ही लगता है, तभी एक शख्स उसे छूने की कोशिश करता है तो पता चलता है कि वो पत्ता नहीं बल्कि एक तितली है. सोशल मीडिया पर इस तितली का वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज़ हो रहे थे
वायरल हो रहे इस वीडियो को Rainmaker1973 नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. वहीं इस वीडियो को 35 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर हज़ारों लोगों के कमेंट्स देखने को मिले हैं. एक यूज़र ने कमेंट् करते हुए लिखा है कि ये तो बड़ा ही कंफ्यूज़न कर देने वाला वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ऐसा वीडियो इससे पहले कभी नहीं देखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं