छात्र जीवन को लोग बहुत ही ज्यादा मिस करते हैं. ये ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन लम्हा होता है. इस समय लोग बहुत ज्यादा कारनामे करते हैं. अभी हाल ही में एक छात्र ने एक निबंध लिखकर सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर यह निबंध बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, शिक्षक न क्लास के सभी छात्रों को शादी पर निबंध लिखने को कहा. एक छात्र ने कुछ अलग लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है. जब इस छात्र को शादी पर निबंध लिखने को कहा गया तो इसने लिखा- शादी तब होती है, जब घरवाले लड़की को कहते हैं कि तुम बड़ी हो गई हो, हम तुम्हे भोजन नहीं खिला सकते हैं. तुम एक लड़के की तलाश कर लो, जो तुम्हे खाना खिला सके. फिर लड़की, लड़के से मिलती है. दोनों की शादी होती है. दोनों खुद को परखते हैं और एक साथ रहना शुरु कर देते हैं.
देखें ट्वीट
What is marriage? 😂 pic.twitter.com/tM8XDNd12P
— Velu (@srpdaa) October 11, 2022
छात्र का जवाब देख टीचर को गुस्सा आ गया. शिक्षक महोदय ने छात्र को 0 अंक देकर कहा- ये तो बकवास है, मुझसे मिलने आओ. जब छात्र ऐसा निबंध लिखेगा तो गुस्सा आना स्वभाविक है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है. लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि यह निबंध किसी छात्र ने लिखा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस ट्वीट को srpdaa नाम के ट्विट यूज़र ने शेयर किया है. इस ट्वीट पर कई लोगों ने सवाल भी उठाया है. कई यूज़र्स का मानना है कि ये नकली है. तीसरी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा इतना नहीं लिख सकता है. वहीं इस ट्वीट पर कई लोगों के मज़ेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बच्चे को तो मेडल मिलना चाहिए. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई, ये बच्चा तो बड़ा मज़ेदार है.
जिम में एक्सरसाइज़ करने को लेकर आपस में भिड़ीं महिलाएं, Video हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं