विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

खिड़की को तोड़ते हुए महिला के ऊपर कूद गया हिरण, दुकान के अंदर किया ऐसा बवाल, देखें VIDEO

न्यूयॉर्क (New York) के हेयर सैलून में शनिवार की शाम को एक हिरण खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुस गया. सीसीटीवी में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. खिड़की तोड़ते हुए वो महिला के ऊपर से गुजरा और दुकान के अंदर तोड़-फोड़ मचा दी.

खिड़की को तोड़ते हुए महिला के ऊपर कूद गया हिरण, दुकान के अंदर किया ऐसा बवाल, देखें  VIDEO
खिड़की को तोड़ते हुए महिला के ऊपर कूद गया हिरण.

न्यूयॉर्क (New York) के हेयर सैलून में शनिवार की शाम को एक हिरण खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुस गया. सीसीटीवी में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. खिड़की तोड़ते हुए वो महिला के ऊपर से गुजरा और दुकान के अंदर तोड़-फोड़ मचा दी. सीबीएस न्यूज के मुताबिक, हिरण जिस महिला के ऊपर से गुजरा वो हेयर कट के लिए बैठी हुई थीं, उनको कुछ मामूली चोटें आईं हैं.

ये भी पढ़ें: पाक में पीएम इमरान खान ने बनाया कर्ज लेने का रिकॉर्ड, विदेश से अब तक ले चुके हैं इतने अरब करोड़

फेसबुक पर लॉन्ग आयलैंड सैलून ने सीसीटीवी फुटेज को शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हिरण सबसे पहले खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुसता है. फिर तोड़-फोड़ मचाना शुरू कर देता है. हिरण को अंदर देख लोग घबरा जाते हैं. बाहर निकलने के लिए हिरण दरवाजा तोड़ देता है और बाहर निकल जाता है.

ये भी पढ़ें: राम को पूजने वाले भारत की इन 8 जगहों पर होती है रावण की पूजा

घटना का यह वीडियो वायरल हो रहा है...

इस वीडियो को शेयर शनिवार को किया गया है, जिसके करीब 50 हजार व्यूज हो चुके हैं और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ''सबसे अच्छी बात है कि सभी लोग ठीक हैं. अचानक हिरण को सामने देख लोग घबरा गए होंगे.''

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इस गांव में होती है रावण की पूजा, 200 सालों से चली आ रही है ये प्रथा

बता दें, इस दुकान की मालकिन जेनिसे हेरेदिया हैं. उन्होंने एनबीसी न्यूज से बात करते हुए कहा, ''उस वक्त मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था. मुझे लगा कि तेज रफ्तार से कोई कार आई और दुकान में आ घुसी. हिरण को देखते ही में चीख रही थी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उस वक्त क्या करना चाहिए था.'' हिरण ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया और खुद ही दुकान से निकल गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, New York, Deer Crashes Glass Window
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com