आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. इंटरनेट की दुनिया में कब-कौन स्टार बन जाए, किसी को पता नहीं है. सोशल मीडिया पर इंसानों के अलावा जानवरों और पक्षियों के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. अभी हाल ही में एक बतख के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इसके वीडियोज़ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर हिट हो रहे हैं. इस बतख का नाम Munchkin है. सोशल मीडिया पर यह Dunkin Ducks के नाम से प्रसिद्ध है. ये बतख हर महीने 3 लाख से ज़्यादा पैसे कमा रहा है.
Munchkin नाम का ये बतख सोशल मीडिया पर ख़ूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसकी मालकिन को इससे बेहद लगाव है. वो अपने बतख से बेहद प्यार करती है. इस बतख के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट है. जिससे लाखों की कमाई होती है. New york Post की खबर के मुताबिक क्रिसी एलिस ने अपनी बतख का नाम फास्ट फूड चेन Dunkin Donuts के नाम पर रखा गया है. पेंसिलवेनिया में सिर्फ एक ही फास्ट फूड चेन थी, जिसका नाम क्रिसी एलिस को पसंद आ गया था. उन्होंने इसी से प्रेरणा लेकर अपने बतख के इंस्टाग्राम अकाउंट Dunkin Ducks रखा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Munchkin की मालकिन को पालतू जानवरों से बेहद लगाव है. वो हमेशा अपने पालतू जानवरों के साथ वीडियो बनाते रहती हैं. सबसे ज़्यादा उनका क्यूट डक फेमस हुआ है. इस वजह से एलिस हमेशा अपने बतख का मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं. Munchkin इतना फेमस हो गया है कि उसे स्पॉन्सर भी मिल गए हैं. हर वीडियो में वो किसी ख़ास कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करता है. इसके कारण उसकी अच्छी कमाई भी हो जाती है. है न कमाल का ये बतख! आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताइएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं