बेंगलुरु देश का एक संपन्न शहर है और यहां टेक प्रोफेशनल मोटी-मोटी सैलरी लेते हैं. सोशल मीडिया पर बेंगलुरु को ट्रैफिक और घनी आबादी के चलते ट्रोल भी किया जाता रहता है, बावजूद इसके यह शहर लाखों पढ़े-लिखे और मजदूर वर्ग के लोगों का पेट पालता है. बेंगलुरु में किराए पर रहना भी अब आम लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है. यहां पीजी का रेंट आसमान छू रहा है. यही कारण है कि बेंगलुरु आए दिन रेडिट और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब चर्चा में रहता है. देश का आईटी हब बेंगलुरु शहर एक बार फिर चर्चा में है. इस बार बेंगलुरु के चर्चा में आने की वजह बेहद चिंताजनक है. दरअसल, बेंगलुरु शहर का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसे देखने के बाद किसी की भी आंखें धोखा खा सकती हैं. इस वीडियो में बेंगलुरु शहर के इस नजारे को देखने के बाद लोगों में फिर डिबेट हो रही है.
बेंगलुरु शहर में यह क्या हो गया (Bengaluru City Aerial View)
दरअसल, एक्स हैंडल पर वायरल इस वीडियो में ड्रोन के जरिए बेंगलुरु शहर का एरियल व्यू देखा जा रहा है. इस पोस्ट को श्रीहरी करंथ ने शेयर किया है. इसके पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'बेंगलुरु के हार्ट का एरियल व्यू, यह विकास है या शहरीकरण अराजकता? वीडियो में आप देखेंगे कि एक ड्रोन कैमरे की मदद बेंगलुरु शहर का ऊपर से एक चौंकाने वाला नजारा दिख रहा है. शहर में बिल्डिंग ही बिल्डिंग दिख रही है और ना के बराबर हरियाली नजर आ रही है. यह पोस्ट बीती 16 मार्च 2025 को शेयर किया गया है. अब इस वीडियो पर लोगों के क्या रिएक्शन है और बेंगलुरु शहर के इस नजारे पर उनकी क्या सोच है आइए जानते हैं.
बेंगलुरु के प्रकृति के हनन का नजारा (Bengaluru lost Greenery)
बेंगलुरु के इस शहरी विकास पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग इसे शहर के विकास और तरक्की का नाम दे रहे हैं और कुछ लोगों ने खत्म होते पर्यावरण का हवाला दिया है. इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'मैन मेड डिजास्टर (Man-Made Disaster),अभी भी वक्त है शहर में इमारतों के बनने से रोकने का'. एक शख्स ने इस बेंगलुरु शहर का ऐसा हाल अपनी फ्रस्ट्रेशन निकाली है. एक ने लिखा है, '100 फीसदी शहरी अराजकता, बेंगलुरु मर जाएगा, लालच की वजह से ग्राउंड वाटर लेवल नीचे जा चुका है, पेड़ मर जाएंगे'.
Aerial view of Heart of Bengaluru - Development or urban chaos?#realestate #concretejungle #bangalore pic.twitter.com/8nnyBjO1B2
— Srihari Karanth (@sriharikaranth) March 16, 2025
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
लोगों का फूटा गुस्सा (Netizens on Bengaluru Chaos)
बेंगलुरु में लंबे समय से रह रहे एक निवासी ने शहर का यह हाल देख लिखा है, 'जब भी मैं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फ्लाईओवर से गुजरता हूं, तो मुझे दोनों तरफ हरियाली के बजाय इमारतों से भरा हुआ देखकर दुख होता है, जिसके बीच हम बड़े हुए हैं, यह बेजान बंजर भूमि की तरह दिखता है, लालच भरे इस शहरीकरण ने इस शहर को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है'. इतना ही नहीं बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाकों की भी आलोचना की गई, जहां तेजी से विकास जारी है, जिस पर एक यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में विकास के नाम पर शोषण हो रहा है'. हाल ही में, कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने भी माना था कि शहर की सड़कें और परिवहन सिस्टम शहर की बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों को देखते हुए तैयार नहीं किए गये हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं