विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2024

गणेश विसर्जन के लिए जाते बच्चों की पार्टी का वीडियो वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार

गणेश विसर्जन के लिए जा रहे कुछ बच्चों की टोली का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

गणेश विसर्जन के लिए जाते बच्चों की पार्टी का वीडियो वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
बच्चों का गणपति विसर्जन देख नेटिजन्स हुए गदगद

मुंबई, कर्नाटक सहित देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी बहुत धूम-धाम से मनाई गई. मुंबई के फेमस गणेश पंडाल लाल बाग में आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सितारे और नामी बिजनेसमैन पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इन सितारों के वीडियोज भी खूब वायरल हुए. साथ ही लाल बाग से कुछ विवादित वीडियो भी सामने आये. इन वीडियोज में वीआईपी पर्सनालिटी जहां गणेश जी के दर्शन कर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, तो वहीं आम लोगों को सेकेंड के अंदर लाइन से बाहर कर दिया जा रहा है. इस बीच गणेश विसर्जन के लिए जा रहे कुछ बच्चों की टोली का वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विसर्जन के लिए निकली बच्चों की टोली

वायरल वीडियो में कुछ बच्चों की टोली बप्पा को विसर्जित करने जाते हुए दिखाई दे रही है. इस वीडियो में एक बच्चा अपनी छोटी सी साइकिल के पीछे तख्त लगाकर मिट्टी के दो छोटे से बाप्पा को विसर्जन के लिए ले जाता दिख रहा है. उसी तख्त पर छोटा सा स्पीकर भी लगा है, जिससे गाना बजाया जा रहा है. म्यूजिक की बीट पर तीन-चार बच्चे झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के अंत में एक बच्ची डिब्बे से फूल की पंखुड़ियां निकाल कर भगवान गणपति जी को अर्पित करती हुई दिखाई दे रही है. खास बात यह है कि इस विसर्जन में एक भी व्यस्क नजर नहीं आ रहे हैं, सिर्फ छोटे बच्चों की टोली है, जो झूमते हुए आगे बढ़ रही है.

यहां देखें वीडियो

'लाल बाग से बेहतर'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गणेश विसर्जन के लिए जा रहे बच्चों की टोली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को झूमते हुए बच्चों का मस्तमौला अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 3.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'लोग दर्शन के लिए लाल बाग जाते हैं और वहां से बेइज्जती करवा कर वापस आते हैं. पर गणेश जी वहां नहीं है जहां वीआईपी दर्शन होते हैं, बल्कि बाप्पा तो यहां इन बच्चों के साथ हैं.'

ये भी देखेंः- क्या वाकई भूतिया है चंदेरी की कटी घाटी...जहां शूट हुई Stree 2 फिल्म

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Immersion, Kids Ganesh Immersion, Ganesh Visarjan, Heart Touching Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com