Viral News: सोशल मीडिया पर इस समय एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक बंदर पेड़ पर चढ़कर पैसों की बरसात करता नजर आ रहा है. वहीं, आसपास मौजूद लोग उन्हें बटोरने के लिए दौड़ रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को जिला न्यायालय परिसर के पास हुई. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन से जुड़े कागजी काम पूरे करने के लिए एक वकील के चैंबर में आया था. उसके पास करीब 2 लाख रुपये नकद से भरा एक बैग था. इसी दौरान अचानक बंदर वहां पहुंचा और बैग छीनकर भाग गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बैग लेकर बंदर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और एक-एक करके नोट नीचे फेंकने लगा. देखते ही देखते सड़क और आसपास का इलाका नोटों से भर गया. ऐसा लग रहा था मानो पेड़ से पैसों की बारिश हो रही हो. यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
इसी घटना से जुड़ा एक 53 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर को पेड़ पर बैठे हुए नोट फेंकते देखा जा सकता है, जबकि नीचे लोग नोट इकट्ठा करने में जुटे नजर आते हैं.
यहां देखें वीडियो-
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर पेड़ पर चढ़कर पैसों की बरसात करता नजर आ रहा है.असल में एक व्यक्ति जमीन से जुड़े कागजी काम पूरे करने के लिए एक वकील के चैंबर में आया था. उसके पास करीब 2 लाख रुपये नकद से भरा एक बैग था. इसी दौरान… pic.twitter.com/JaZKWlWmgR
— NDTV India (@ndtvindia) June 1, 2026
हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैग के मालिक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. काफी कोशिशों के बाद करीब 2 लाख रुपये में से लगभग 1.98 लाख रुपये वापस मिल गए. फिलहाल यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बंदर की इस 'मनी रेन' की घटना से हर कोई हैरान है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- डायनासोर की दुनिया का 'बगुला' आया सामने! 7 करोड़ साल पहले पानी में ऐसे करता था 'शिकार'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं