विज्ञापन
This Article is From May 02, 2019

नाई की दुकान में मर्दों की शेविंग और चंपी करती हैं ये लड़कियां, कुछ ऐसी है पीछे की कहानी, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के बनवारी टोला में दो लड़कियां अपने पिता की दुकान में नाई का काम करती हैं. वो नाई का काम करके समाज में मौजूद धारणाओं को चुनौती दे रही हैं.

नाई की दुकान में मर्दों की शेविंग और चंपी करती हैं ये लड़कियां, कुछ ऐसी है पीछे की कहानी, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के बनवारी टोला में दो लड़कियां अपने पिता की दुकान में नाई का काम करती हैं. वो नाई का काम करके समाज में मौजूद धारणाओं को चुनौती दे रही हैं. शेविंग ब्लेड बनाने वाली कंपनी जिलेट (Gillette) ने विज्ञापन के जरिए इनकी कहानी बताई है. पिता की तबीयत खराब होने के बाद वो पिता का काम संभालने लगीं. इन दो लड़कियों का नाम नेहा और ज्योति है. दोनों के नाम पर ही दुकान का नाम है. पिता के इलाज और खुद की पढ़ाई के लिए वो ये काम कर रही हैं. वो मर्दों की शेविंग से लेकर चंपी तक करती हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

IPL 2019: एमएस धोनी ने पलक झपकाते ही उड़ाए विकेट, बल्लेबाज हैरान, लोग बोले- ऐसे कैसे? देखें VIDEO

विज्ञापन में बताया गया है कि पिता का पेशा लड़के को विरासत में मिलता है. लेकिन लड़कियों को विरासत में गृहस्ती, रसोई और घर की जिम्मेदारियां मिलती हैं. जिसके बाद एक पिता लड़के के साथ नाई की दुकान में जाता है. जहां दो लड़कियां आती हैं और पूछती हैं- काका दाढ़ी बना दूं? बच्चा पिता से पूछता है- पापा ये लड़की होकर उस्तरा चलाएगी? पिता जवाब में कहता है- 'बेटा उस्तरा को क्या पता उस्तरा चलाने वाला लड़की है या लड़का.' जिसके बाद लड़की सेविंग करने लगती है. 

पुलिस की ड्रेस पहनकर चोरी की गाड़ी में करते थे डकैती, पुलिस ने ऐसे घेर कर पकड़ा

देखें VIDEO:

नेहा और ज्योति के पिता ध्रुव नारायण को लकवा मारा था. उस वक्त नेहा की उम्र 11 साल थी और ज्योति की 13 साल थी. पिता के इलाज और खुद की पढ़ाई के लिए नेहा और ज्योति को नाई का काम शुरू करना पड़ा. वो लड़कों के कपड़े पहनती हैं और लोगों का हेयर कट, शेव और नाई का सारा काम करती हैं. शुरुआत में दोनों लड़कियों को काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में लोगों ने उन्हें स्वीकार कर लिया. 

जिस आंटी ने छोटे कपड़ों पर उठाए थे सवाल, उन्हीं को देखा गया शॉर्ट ड्रेस में, लड़की बोली- अब ये क्या है...

बॉलीवुड स्टार्ड भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, राधिका आप्टे और हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम इनमें शामिल हैं. एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा- दोनों लड़कियों ने दिल छू लिया. पिता और गांव के लोगों को सलाम, जिन्होंने इनको सपोर्ट किया. स्वरा भास्कर ने लिखा- 'दुनिया कौन चला रहा है? बार्बर शॉप गर्ल्स! ज्योति और नेहा की स्टोरी पढ़कर अच्छा लगा. इस वीडियो को शेयर करते हुए भी उत्साहित हो रही हूं.'

लेखक के बारे में
img
मोहित चतुर्वेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, Banwari Tola, Jyoti And Neha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com