विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2022

ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर दिखाया कमाल का स्टंट, वीडियो देख हर कोई रह गया दंग

रेड लाइट (Redlight) पर खडे ट्रक और कार के सामने से जिस तरह से निकालता है वो देखकर आप चौंक जाएंगे. ड्राइवर काफी शार्प कट लेकर कार के सामने से ट्रक को सुरक्षित निकाल ले जाता है और बड़ा हादसा होने से बच जाता है.

ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर दिखाया कमाल का स्टंट, वीडियो देख  हर कोई रह गया दंग
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर अक्सर खतरनाक स्टंट वाले वीडियोज खूब वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देख हर कोई दंग रह जाता है. दरअसल इन वीडियोज में कुछ लोग ऐसे स्टंट (Stunt) दिखाते हैं कि जिन्हें देख हर कोई दंग रह जाता है. फिलहाल सोशल मीडिया (Social Mdia) पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वो एक ट्रक ड्राइवर का है. वीडियो में ट्रक ड्राइवर जिस तरह से गाड़ी के सामने से ट्रक को निकालकर ले जाता है वो देखकर हर किसी की आंखें चौंधिया जाएगी.

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेड लाइट पर एक ट्रक और एक कार खड़ी होती है तभी सामने से एक ट्रक तेज रफ्तार से आता है. ट्रक को देखने के बाद हर किसी को मालूम हो जाएगा कि ये ट्रक अनियंत्रित है. लेकिन सामने से आ रहा रेड लाइट (Red Light) पर खडे ट्रक और कार के सामने से जिस तरह से निकालता है वो देखकर आप चौंक जाएंगे. ड्राइवर काफी शार्प कट (Sharp Cut) लेकर कार के सामने से ट्रक को सुरक्षित निकाल ले जाता है और बड़ा हादसा होने से बच जाता है.

यहां देखिए वीडियो-

ये भी पढ़ें: रोते हुए घोड़े को देख पसीज गया लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अब सोशल मीडिया (Social Media) पर भी ये खतरनाक स्टंट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं और नेटिज़न् इस पर कमेंट भी लिख रहें है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक ही 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर कमेंट कर कार में बैठे लोगों के लिए दुआ कर रहें हैं. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर इसी तरह के वीडियो जमकर वायरल होते रहते हैं,
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Truck Stunt, Truck Driver, Viral News, Social Media Viral Video, Today Viral News, Viral News Today In India, Viral News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com