विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

Tokyo Paralympics में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना को पूरे देश से मिल रही हैं बधाईयां

टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का सम्मान बढ़ाने वाली भाविनाबेन पटेल को पूरा देश धन्यवाद कर रहा है. अपने खेल से भाविनाबेन ने सबका दिल जीता है. भाविनाबेन की इस उपलब्धि के लिए पूरा देश एक साथ जश्न मना रहा है.

Tokyo Paralympics में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना को पूरे देश से मिल रही हैं बधाईयां
भाविना पटेल ने अपनी जीत पर कहा कि मैं अपना ये मेडल देश को समर्पित करती हूं.
भाविना पटेल ने अपनी जीत पर कहा कि मैं अपना ये मेडल देश को समर्पित करती हूं.

 Bhavinaben Patel Won Silver Medal : टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का सम्मान बढ़ाने वाली भाविनाबेन पटेल को पूरा देश धन्यवाद कर रहा है. अपने खेल से भाविनाबेन ने सबका दिल जीता है. भाविनाबेन की इस उपलब्धि के लिए पूरा देश एक साथ जश्न मना रहा है. पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने भाविनाबेन को सोशल मीडिया पर बधाई दी. वहीं अपने बेटी की खुशी में पूरा शहर जमकर डांस कर रहा है.

भाविना पटेल ने अपनी जीत पर कहा कि मैं अपना ये मेडल देश को समर्पित करती हूं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाविना पटेल को बधाई देते हुए लिखा है- भाविना ने इतिहास रच दिया है. भविष्य के लिए भाविमा पटेल को बधाई.

केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत की बेटी ने गर्व का पल दिया है.

ओलंपिक संघ ने बधाई देते हुए कहा- ये हमेशा याद रखा जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tokyo Paralympics 2020, Bhavinaben Patel Won Silver Medal, Narendra Modi, Sports Day, Major Dhyanchand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com