इस दुनिया में प्यार करने वालों की कमी नहीं. कई ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर कहना पड़ता है, वाकई में प्यार अंधा होता है (Love is blind). आज हम आपको प्यार की एक ऐसी अनोखी कहानी बताने जा रहे हैं, जो सबसे अलग है. इस कहानी पर आपको विश्वास नहीं होगा, मगर ये सच है. दरअसल, एक शख्स ने प्रेशर कूकर से शादी करके इतिहास रच दिया है. इससे पहले दुनिया में किसी इंसान ने प्रेशर कूकर से शादी नहीं की है. इतना ही नहीं, इस शख्स ने 4 दिन बाद ही प्रेशर कूकर को तलाक भी दे दिया. तलाक देने का भी एक अलग किस्सा है.
इस शख्स का नाम खोइरुल अनाम (Khoirul Anam) है. यह इंडोनेशिया का रहने वाला है. खोइरुल अनाम इंडोनेशिया का बहुत ही फेमस सोशल मीडिया स्टार है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शादी की तस्वीरें देखें
Putih, pendiam, pintar memasak, idaman sekali ???? pic.twitter.com/vih2KGkAuz
— RJ (@lagidirumah) September 23, 2021
खोइरुल अनाम की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है . जबसे पूरी दुनिया ने उसकी कहानी सुनी है, तब से किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कोई शख़्स ऐसा भी कर सकता है भला.
खोइरुल ने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए जो कारण बताया उसने सभी को चौंका दिया. शादी की फोटोज को पोस्ट करते हुए शख्स ने लिखा कि उनकी दुल्हन सुंदर है, उनकी बात मानती है, कुछ बोलती नहीं है और खाना बनाने में काफी अच्छी है.
खोइरुल ने इस मौके पर अपने सफेद रंग के कुकर को भी दुल्हन की तरह सजाया था. उन्होंने जो फोटोज पोस्ट की उनमें से एक फोटो में वो अपने कुकर को किस (Man Kiss Cooker) करते भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने बाकायदा कुकर के साथ शादी करने के बाद शादी के पेपर्स पर साइन भी किया और कुकर को अपनी पत्नी माना.
शादी के 4 दिन बाद ही तलाक़
शादी के 4 दिन बाद ही खोइरुल ने अपनी नई दुल्हन को तलाक (Divorce) दे दिया. तलाक देने का कारण, शादी करने से ज्यादा अजीबोगरीब है. फेसबुक पर अपने तलाक की घोषणा करते हुए खोइरुल ने बताया कि उनकी पत्नी को सिर्फ चावल पकाना आता है और कुछ नहीं. इस बात पर लोग खोइरुल अनाम का मज़ाक भी उड़ा रहे हैं. कई यूज़र्स ये मान रहे हैं कि ये सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं