इंटरनेट पर अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर कई बार हमारी आंखें धोखा खा जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ जब तले हुए क्रिस्पी चिकन (Crispy fried chicken) के टुकड़े को काटने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए. हैरान इस वजह से क्योंकि यह फ्राई चिकन नहीं है, बल्कि केक है. आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.
यूके स्थित दयिता पाल (Dayeeta Pal), जो 'इल्यूज़न केक' (Illusion cakes) पकाने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने इस फ्राई चिकन के आकार के केक का एक वीडियो शेयर किया, और यह इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा बार देखा गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'चिकन या केक' जिसमें एक शख्स को तले हुए चिकन का टुकड़ा काटते हुए दिखाया गया है. हालांकि, कुछ देर बाद पता चला कि ये एक केक है, जिसके अंदर चॉकलेट और वेनिला फ्लेवर थे.
ये Video भी देखें:
दयिता ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा, “फनी फैक्ट: मेरा बेटा इस फ्राई चिकन केक पर गुस्सा कर रहा था. मुझे वास्तव में खेद है कि वह एक कॉन-कलाकार मां के साथ फंस गया है. वह निश्चित रूप से बेहतर का हकदार है.' खैर, ऐसे कई दर्शक भी हैं जो इसी कारण से पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दयिता के बेटे की तरह नाराज हैं.
एक कमेंट में लिखा है, "इंटरनेट पर सबसे निराशाजनक वीडियो." फिर भी, ज्यादातर लोगों ने इतना रियल दिखने वाला केक पकाने के लिए दयिता की तारीफ की. दयिता पाल, जिनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, उन्होंने सब्जियों, सैंडल और यहां तक कि धूप के चश्मे के आकार में ऐसे कई केक बनाए हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं