कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर के लोगों को कई मोर्चे पर विभिन्न तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान कई लोगों ने अपने करीबियों को सदा के लिए खो दिया. कोई हमेशा के लिए अनाथ हो गया, तो किसी ने अपनी आंखों के सामने संतान को जाते हुए देखा, तो किसी ने जीवनसाथी का साथ छूटने के गम में दिन-रात आंसू बहाए. अक्सर कुछ लोग निधन के बाद भी कई बार हम अपने प्रियजन का साया हमेशा अपने आसपास महसूस करना चाहते हैं. इसी चाहत में तेलंगाना के एक शख्स ने अपनी पत्नी की मूर्तियां बनवाकर घर के गेट पर स्थापित कर दी है. सोशल मीडिया पर तेलंगाना के इस शख्स के घर के आगे गेट के दोनों साइड लगी पत्नी की फाइबर की मूर्तियों की तस्वीर खूब वायरल हो रही है.
रोज अर्पण करता है फूल
जिंदगी गुलजार है नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी की मूर्ति लगाने वाले तेलंगाना के शख्स के घर की तस्वीर शेयर की गई है. तस्वीर के साथ पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले कोरोना के चलते पत्नी की मौत हो गई थी. अपनी पत्नी को हमेशा अपने साथ महसूस करने के लिए शख्स ने उनकी दो फाइबर की मूर्तियां बनवा कर घर के गेट पर लगवा दी है. अब वह रोज इन मूर्तियों पर फूल अर्पित करता है और घर के अन्य हिस्सों में पत्नी की और मूर्तियां लगवाना चाहता है, ताकि उसे इस बात का एहसास होता रहे कि पत्नी हमेशा उसके आसपास ही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
इंस्टाग्राम यूजर्स इस पोस्ट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वाह! आज भी इतना चाहने वाले लोग होते हैं." दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी के लिए कुछ करो तो जीते जी करो मरने के बाद उसके लिए कुछ करके कोई फायदा नहीं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह! बढ़िया आज के दौर में तो तुरंत दूसरी ले आते हैं." इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
ये भी देखेंः- पीठ पर ऑटो चढ़ाकर लड़की ने लगाए पुश-अप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं