यौन हिंसा की घटनाएं बच्चों के मन पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ती है. ऐसे अनुभव बच्चे के मन पर जीवन भर के लिए घाव छोड़ जाते हैं. इससे उनके भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इन सबसे बचाने के लिए उन्हें गलत स्पर्श यानी बैड टच के बारे में बताना बेहद जरूरी है. गुड टच और बैड टच सिखाने से वह खुद अपनी रक्षा कर पाएंगे, साथ ही विपरीत परिस्थितियों में अपने माता-पिता से मदद लेने की हिम्मत भी जुटा पाएंगे. गुड टच-बैड टच की शिक्षा छोटी उम्र में ही देना जरूरी है और नेपाल के एक स्कूल में कुछ ऐसा ही किया जा रहा है. छोटे बच्चों से भरे क्लास रूम में गुड टच-बैड टच का पाठ पढ़ा रहीं एक टीचर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गुड टच-बैड टच
आर्टिस्टिक नेपाल नाम के इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए वीडियो में बच्चों से भरा एक क्लासरूम दिखाई दे रहा है. सभी बच्चे अपनी-अपनी जगहों पर खड़े होकर टीचर की बात को दोहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्लास में मौजूद टीचर म्यूजिकल अंदाज में बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए दिखाई दे रही हैं. प्राइवेट पार्ट्स को पहचानने से लेकर गलत तरीके से छुए जाने पर माता-पिता और शिक्षकों को बताने की बात कर रहे हैं. राइम्स खत्म हो जाने के बाद बाद टीचर नेपाली भाषा में भी बच्चों को कुछ समझाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और लोग हर बच्चे को इसकी शिक्षा दिए जाने की जरूरत को प्वाइंट आउट कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
'बच्चों को यह चीज सिखानी चाहिए'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नेपाल के स्कूल में बच्चों को गुड टच-बैड टच का पाठ पढ़ाए जाने का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोगों का कहना है कि, मौजूदा समय में हर बच्चे को इस तरह की शिक्षा देने की जरूरत है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 8.4 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा! हमें अपने छोटे बच्चों को यह चीज सिखानी चाहिए." दूसरे यूजर ने लिखा, "यह हर बच्चे के लिए जरूरी है."
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं