सोशल मीडिया मनोरंजन का चौथा पर्दा है. एक बार को एंटरटेनमेंट के तीनों पर्दे (फिल्म, टीवी और ओटीटी) पर एंटरटेनमेंट की कमी हो जाएगी, लेकिन इंस्टावुड में मनोरंजन दिन ब दिन दोगुना हो जाता जा रहा है. इंस्टा रील की दुनिया में एक से एक एंटरटेनिंग कंटेंट देखने को मिल रहे हैं, लोग अपने छोटे से लेकर बड़े टैलेंट 30 से 90 सेकंड के पर्दे की दुनिया में दिखा रहे हैं. कोई अपने कंटेंट से हंसा रहा है तो कोई रुला रहा है. बहुत से ऐसे भी हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य व देश और दुनिया से जुड़ी अहम जानकारी दे रहे हैं, लेकिन इंस्टारील की दुनिया में एक और कंटेंट हैं, जो लोगों को खूब लोटपोट करता है. इसमें अटपटे सवालों के चटपटे जवाबों को पढ़ लोग खूब ठहाके लगाते हैं.
सवाल का मजेदार जवाब (Carbon Dioxide Viral Video)
अब इस रील को ही देखिए, जिसमें विज्ञान से जुड़े एक सवाल का इतना अटपटा जवाब लिखा है, जिसने पढ़ने के बाद आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी. रील में देखेंगे कि 5 मार्क्स के इस सवाल में पूछा है कि कार्बन-डाइऑक्साइड क्या है? तो इसके जवाब में लिखा है, 'वेन ए पर्सन बोर्न इन कार एंड डाई आउटसाइड, दैट इज कॉल्ड कार्बन-डाइऑक्साइड'. कार्बन-डाइऑक्साइड का यह मतलब भी होगा, यकीनन किसी ने भी नहीं सोचा होगा. इस पोस्ट को अब तक 48 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी की बाढ़ आ गई है और कईयों ने बहुत ही मजेदार कमेंट्स पोस्ट किए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने कहा वाह क्या दिमाग है (Viral Story Reaction)
कार्बन-डाइऑक्साइड का असली मतलब जानने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'इसका मतलब हमें अभी तक गलत पढ़ाया गया था'. दूसरा यूजर लिखता है, 'स्टूडेंट रॉक्ड, टीचर शॉक्ड'. तीसरा यूजर लिखता है, 'कैसे-कैसे लोग है यहां'. चौथा यूजर ने लिखा है, 'कितने तेजस्वी लोग हैं'. एक और लिखता है, 'वाह क्या दिमाग पाया है भाई ने'. अब लोग इस टैलेंट पर ऐसे ही कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं