Sofa delivery with crane viral video: पहले की तुलना में आज की जिंदगी काफी हद तक आसान हो गई है, खासकर सामान खरीदने के मामले में लोगों को काफी आराम मिल रहा है, क्योंकि उनका सामान आसानी से उनके घर तक डिलीवर कर दिया जाता है. वहीं आपने अपने या लोगों के घर के गेट पर कई तरह का सामान डिलीवर होते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी घर की खिड़की से बड़ा सा सोफा डिलीवर होते हुए देखा है? यकीनन आप सोच रहे होंगे कि भला कोई खिड़की से क्यों सोफा डिलीवर करेगा, तो आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग ऐसा करते नजर आ रहे हैं.
खिड़की से सोफा डिलीवर (Khidki se sofa delivery)
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक क्रेन की मदद से दो लोग एक बड़े से सोफे को बिल्डिंग की खिड़की पर डिलीवर कर रहे हैं. वहीं ये सोफा पहली या दूसरी मंजिल पर नहीं, बल्कि 10वीं-11वीं मंजिल की खिड़की पर डिलीवर किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
नहीं देखा होगा ऐसा कारनामा (Trending sofa delivery video)
देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सोफा डिलीवरी करने का यह वीडियो इतना खतरनाक है कि किसी की भी हालत खराब हो जाए, लेकिन जो शख्स सोफा डिलीवरी करने के लिए चुने गए हैं, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे ये उनका रोज का काम है. बता दें कि, यह वीडियो भारत का नहीं है.
लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट (Crane se furniture delivery video)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे. एक यूजर ने लिखा कि, यकीन नहीं हो रहा है कि कोई सोफा लेने के लिए किसी का जान कैसे खतरे में डाल सकता है. एक अन्य ने लिखा कि, ये सब बैलेंस का कमाल है. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, डिलीवरी का काम काफी मुश्किल भरा होता है और इस तरह की डिलीवरी जान जोखिम में डाल सकती है. वहीं एक यूजर ने तो वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि इसमें एडिटिंग की गई है.
ये भी पढ़ें :- इस देश का राष्ट्रीय पशु है गधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं