कुदरत की मार कब कहां किस पर पड़ जाए कहा नहीं जा सकता. कई बार लोग घर से निकलकर दूसरे शहर या दूसरे देश जाने से डरते हैं. इस सोच के साथ कि कहीं कोई हादसा न हो जाए. मौसम खराब होने की सूचना मिलती है तो सारे प्लान्स कैंसिल कर देते हैं और कई बार ऐसा भी होता है कि घर के बिल्कुल नजदीक, रोज की एक्टिविटी करते हुए ही जानलेवा हादसा हो जाए. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा.
बहन की आंखों के सामने गायब हुआ भाई
इंस्टाग्राम पर टटक सिंटा सेल नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक कॉलोनी का सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है, जिसमें पहले एक बच्ची और बच्चा दिखाई देता है. बच्ची उस छोटे बच्चे को बहते पानी की तरफ इशारा करती है. छोटा बच्चा उसी पानी के पास जाता है और डूब जाता है. हैरानी की बात ये है कि उस बच्ची को एहसास भी नहीं होता कि वहां क्या हादसा हो गया. पीछे से दूसरा बच्चा रोते हुए आकर उसे ये एहसास दिलाता है, जिसके बाद दोनों कहीं भागते हुए चले जाते हैं. वीडियो कैप्शन के मुताबिक, ये वीडियो इंडोनेशिया का है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
यूजर्स ने माता पिता को दिया दोष
इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. कुछ यूजर्स ने इस हादसे के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराया है, जिन्होंने भारी बारिश में बच्चों को अनदेखा छोड़ दिया. कुछ यूजर्स ने ये सवाल भी किया कि जो बच्चा डूबा उसका क्या हुआ. एक यूजर ने बच्ची के रवैये पर भी हैरानी जताई है, जिसने खुद बच्चे को गहरे पानी की तरफ इशारा करके कुछ बताया और बच्चे के डूबने के बाद कुछ रिएक्ट भी नहीं किया.
ये भी देखें:- बर्फ में स्नोफॉल का मजा बना सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं