Viral Singing Video: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. कुछ लोगों का हंसाते हैं, तो कुछ लोगों का दिल छू लेते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर सुरों का एक नया जादूगर छाया हुआ है. वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा धुरंधर का फेमस गाना 'जाइए सजना...' गाता हुआ नजर आ रहा है. उसकी आवाज इतनी ज्यादा सुरीली और शानदार है कि लोगों को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स ने तारीफों की बारिश कर दी है.
यह भी पढ़ें: 'क्या भारत में महिलाओं पर अत्याचार होता है' दिल्ली में महिला के सवाल पर सामान बेचने वाले ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल
स्कूली बच्चे की आवाज ने जीता दिल
धुरंधर मूवी का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है. फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन से लेकर इसके गानों तक ने दर्शकों को खूब दीवाना बनाया है. खासकर इसके कुछ गाने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. एक स्कूली बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) और सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) का फेमस जाइए सजना गाता हुआ नजर आ रहा है. उसकी आवाज इतनी शानदार है कि वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं. साथ ही जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर सामने आया तेजी से वायरल हो गया.
आप भी देखिए ये वीडियो
22 मिलियन से ज्यादा व्यूज
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nikhil_vlogs9622 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है 'इतनी छोटी एज, इतनी बड़ा टैलेंट'. वीडियो पर इंस्टाग्राम पर अभी तक 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 2 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में खूब तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा 'वाह', दूसरे यूजर ने लिखा 'बच्चे के अंदर टैलेंट है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'वाह क्या बात है भाई'.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं