विज्ञापन

Emraan Hashmi के गाने चलाए, Bathroom से Video Call किया... महिला के लिए Rapido राइड बनी खौफनाक कहानी

महिला ने बताया कि कैसे एक Rapido ड्राइवर ने पहले सफर के दौरान उसे असहज महसूस कराया और फिर कई दिनों तक फोन, मैसेज और वीडियो कॉल कर परेशान करता रहा. इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

Emraan Hashmi के गाने चलाए, Bathroom से Video Call किया... महिला के लिए Rapido राइड बनी खौफनाक कहानी
महिला के लिए Rapido राइड बनी डरावना सपना

Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो दिल को खुश कर जाते हैं, तो कुछ को देखकर मन हैरान परेशान भी हो जाता है. अब, इन दिनों एक ऐसा ही परेशान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक महिला बता रही है कि कैसे उसके लिए Rapido की एक साधारण राइड डरावना अनुभव बन गई. महिला ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने इस घटना पर गुस्सा जताया है और महिला को इंसाफ दिलाने की मांग की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला- 

वायरल वीडियो में महिला अपनी आपबीती शेयर करते हुए कहती है, 'मैं एक इवेंट के लिए दिल्ली आई हुई थी. रात के लगभग 11 बजे मैंने दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए Rapido कैब बुक की. राइड शुरू होते ही ड्राइवर का व्यवहार अजीब होने लगा.' महिला का आरोप है कि ड्राइवर पूरे रास्ते इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के गाने चलाकर अजीब बरताव कर रहा था, जिससे वो काफी डर और असहज महसूस करने लगी. हालांकि, रात के करीब 12:30 बजे तक महिला किसी तरह घर पहुंच गई, लेकिन असली परेशानी इसके बाद शुरू हुई. 

राइड खत्म होने के कुछ समय बाद ही ड्राइवर ने उसे फोन करना शुरू कर दिया. पहले कॉल आए, फिर लगातार मैसेज आने लगे. महिला ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद भी अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगे. महिला के मुताबिक, सबसे डराने वाली बात तब हुई जब ड्राइवर ने कथित तौर पर बाथरूम से वीडियो कॉल की. इस घटना ने महिला को पूरी तरह डरा दिया.

अब, महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस मामले को लोगों के सामने रखा है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए महिला ने लिखा कि इस घटना से वह 'ट्रॉमेटाइज' हो गई है. अब, वह ये देखना चाहती है कि क्या इंटरनेट उसकी आवाज को लोगों तक पहुंचा सकता है.

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग महिला के समर्थन में उतर आए. कई यूजर्स ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, कुछ लोगों ने महिला को पुलिस और साइबर क्राइम में शिकायत करने की सलाह भी दी.

मामला बढ़ने के बाद Rapido ने भी प्रतिक्रिया दी. कंपनी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. Rapido के मुताबिक, ऐप पर ग्राहकों के मोबाइल नंबर छिपे रहते हैं और मामले की जांच की जा रही है. कंपनी ने महिला से राइड डिटेल्स मांगी हैं ताकि आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें- Doraemon का घर और Nobita का असली स्कूल देखने के लिए जापान पहुंचा शख्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों को आई बचपन की याद

    (डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
     

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com