पढ़ाई का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है. पढ़ाई के ज़रिए ही हम अपने जीवन को सुधार सकते हैं. कई बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें पढ़ाई में ख़ूब मन लगता है, वहीं कई बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें पढ़ाई में बिल्कुल ही मन नहीं लगता है. अभी एक बच्चे का आंसरशीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, ये पुरानी तस्वीर है, मगर फिर भी ये वायरल हो रही है. इस बच्चे से सवाल पूछा गया कि भाखड़ा नांगल डैम कहां है, इस पर जवाब देते हुए बच्चे ने पूरा इतिहास और भूगोल ही बता दिया. लोगों को बहुत ज्यादा हंसी आ रही है.
पोस्ट देखिए
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम (Instagram) पर fun ki life नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. जवाब को देखकर लगता है कि बच्चे से भाखड़ा नागल परियोजना के बारे में पूछा गया है. मगर बच्चे ने बहुत ही अनोखा जवाब दिया. इस जवाब में बच्चे ने लिखा कि डैम सतलज नदी पर बना है. जैसे-जैसे उत्तर आगे बढ़ता है, इसमें सरदार पटेल, टाटा-बाय बाय, पंडित जवाहर लाल नेहरू, गुलाब की खेती, चीनी, लंदन, जर्मनी और वर्ल्ड वार तक मामला पहुंच जाता है. खास बात तो ये है कि वापस घूम-फिर कर लड़का पंजाब और सतलज नदी से होते हुए डैम तक पहुंच जाता है. आप ही बताइए, लड़के में टैलेंट तो है ना?
खैर इस छात्र का जवाब सुनकर टीचर बेहोश हो गए हैं. उन्होंने बच्चे को 0 अंक दिया है. हालांकि, इस आंसरशीट को देखने के बाद लोग ख़ूब हंस रहे हैं.
इस वीडियो को भी देखें : बिटक्वाइन को डिजिटल Gold क्यों कहा जाता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं