सांप का नाम सुनते ही लोग डर से कांप जाते हैं. लेकिन बहुत से ऐसे सांप भी होते हैं, जो दिखने में तो खतरनाक होते हैं, लेकिन ज़हरीले नहीं होते हैं. इन्हीं में से एक अजगर भी है. जो देखने में तो काफी ताकतवर होता है, लेकिन ज़हरीला नहीं होता. वो इतना ताकतवर होता है कि अगर उसके शिकंजे में प्राणी फंस जाए तो उसका ज़िंदा बच पाना बहुत मुश्किल होता है. सोशल मीडिया पर अब एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में आपको जो देखने को मिलेगा वो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा.
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक अजगर ने खंबे से लटकते हुए कौए का शिकार कर लिया और कौवा बेचारा तड़पता रह गया. इस वीडियो को देखकर लोग शॉक रह गए और पोस्ट पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे खंबे से लटके एक अजगर ने कौए को जकड़ रखा है. कौवे के सिर को मुंह में दबोचकर अजगर उसे ऊपर की ओर खींच रहा है और उसे पूरी तरह से जकड़ता जा रहा है. अजगर उसे अपनी पूंछ में पूरी तरह से लपेटकर ऊपर तक ले जाता है. इसी के साथ 40 सेकंड का ये वीडियो खत्म हो जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
Morning vibe pic.twitter.com/oejiGU63lc
— NATURE IS BRUTAL (@TheBrutalNature) September 29, 2024
एक्स पर इस वीडियो को @TheBrutalNature ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- मॉर्निंग वाइब्स. पोस्ट को अबतक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अजगर को कौवे का ऐसे शिकार करते देख यूजर्स भी काफी हैरान हैं और वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये बेहद खतरनाक और डरावना है. दूसरे यूजर ने कहा- अजगर द्वारा कैवे को ऐसे पकड़ना सच में हैरान कर देने वाला है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं