दिमाग की कसरत के लिए चेस यानि शतरंज को बड़ा ही शानदार खेल माना जाता है. शंतरज में एक-एक चाल बड़ी सोच समझकर चली जाती है. इसलिए लोग इस खेल को खेलने में घंटों बिता देते हैं. हाल ही में एक चेस खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो चेस खेलते दिख रहे हैं और हार मिलने पर काफी निराशा जाहिर करते हैं मगर फिर उनके साथ अचानक एक ऐसा वाकया घटता है, जिसे देख हर किसी को हंसी आ रही है.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पोलैंड (Poland Chess Player) के 18 वर्षीय मशहूर चेस खिलाड़ी पावेल टेकलैफ (Pawel Teclaf) चेस खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही छोटी सी क्लिप में पावेल वॉरसॉ के फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में एक प्रतियोगी के खिलाफ उन्हें हार मिलती है तो वो गुस्से में हाथ झटकते हुए पीछे होते हैं तभी कुर्सी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर पड़ते हैं. उनका ये वीडियो काफी फनी लग रहा है. उन्होंने कहा कि उनका बैलेंस बिगड़ गया था इसलिए वो गिर पड़े.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
This is priceless! ???? #RapidBlitz pic.twitter.com/vZjL1qndZv
— Tarjei J. Svensen (@TarjeiJS) December 30, 2021
इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके ऑपोनेंट ने उनको उठाने की मदद की. शुरुआत में तो वो काफी नाराज थे, मगर जब बाद में उन्होंने खुद भी वीडियो देखा तो हंसने लगे. उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने लिफ्ट में एक शख्स को मोबाइल (Mobile) पर इस वीडियो को देखते हुए देखा. जब उन्होंने घर पहुंचकर अपना फोन चेक किया तो देखा कि लोगों ने उन्हें ढेरों लिंक भेजे हैं.
ये भी पढ़ें: अचानक आसमान से होने लगी नोटों की बारिश, लूटने के लिए लोगों में लगी होड़...देखें वीडियो
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो खेल के दौरान ऐसे रिएक्शन नहीं देते हैं मगर उस मैच में उन्हें भी नहीं पता कि ऐसा रिएक्शन कैसे आ गया. उनके अनुसार वो रिएक्शन पहले से सोचा-समझा नहीं था. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो (Video) पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कहा कि यकीनन हर हार बुरी होती है, मगर ऐसे लम्हें हार के गम को थोड़ा कम कर देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं