Old Man Viral Video: सोशल मीडिया लोगों के मनोरंजन का मिनी टीवी बन गया है. लोग चौबीसों घंटे फोन में लगे रहते हैं और एक के बाद एक रील स्क्रोल करते रहते हैं. रील की दुनिया का विस्तार होता जा रहा है. क्या बच्चा और क्या बूढ़ा. अब हर शख्स एंटरटेनमेंट के चौथे पर्दे पर मजेदार कंटेट शेयर करता दिखाई देता है. बूढ़े-बढ़े लोग भी सोशल मीडिया पर अपना तरह-तरह का टैलेंट दिखा रहे हैं. कोई मजेदार कॉमेडी करता दिख रहा है, तो कोई अपने डांस से लोगों का एंजॉयमेंट कर रहा है. अब इस कड़ी में एक बाबा का डांस सोशल मीडिया पर छाया है. लुंगी पहने इस बाबा ने स्टेज पर बच्चों के साथ साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के चार्टबस्टर सॉन्ग 'मुकाबला' पर जोरदार डांस किया है. अब इस बाबा का स्टेज पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रभुदेवा के गाने पर बाबा का लुंगी उठाकर डांस (Old Man Dance on Song Mukabla)
आप देखेंगे कि एक इवेंट में साउथ एक्टर प्रभु देवा और नगमा स्टारर सुपरहिट फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के गाने 'मुकाबला' पर बाबा लुंगी चढ़ाकर अपने ही अंदाज और स्टाइल में पूरे स्वैग के साथ स्टेज पर डांस करने में लगे हुए हैं. बाबा को कुछ नहीं लेना देना कि उनके आगे-पीछे कौन नाच रहा है और कौन नहीं. बाबा तो बस अपनी ही धुन में नाचने में लगे हैं. आप देख सकते हैं कि स्टेज पर बाबा सबसे आगे और बच्चे उनके पीछे नाच रहे हैं. बाबा के पीछे दो सिंगर्स गाना गा रहे हैं और बाबा के डांस को भी एन्जॉय कर रहे हैं. बाबा का डांस अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच छा गया है और लोग बाबा के इस वीडियो को जमकर लाइक भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है. बाबा के डांस पर लोगों का क्या रिएक्शन आइए जानते हैं.
बाबा का डांस एन्जॉय कर रहे लोग (Old Man Dance Viral Video)
अब जब बाबा का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं. बाबा के धमाकेदार डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'बाबा ने तो मौज कर दी'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'एज इज जस्ट नंबर'. तीसरे यूजर ने लिखा, 'ओल्ड इज ऑलवेज गोल्ड'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'बाबा का एनर्जी लेवल हाई है दोस्तों'. एक और लिखता है, 'बाबा को देखकर मेरा भी मन नाचने को कर गया.' एक और यूजर लिखता है, 'बाबा बुढ़ापे में इतने कड़क हैं तो जवानी में क्या रौब रहा होगा इनका'. एक अन्य ने लिखा है, 'जिनकी मस्ती जिंदा उनकी हस्ती जिंदा'. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर रेड हार्ट और तालियों के इमोजी शेयर किए हैं. इस वीडियो पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स पोस्ट हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-पहाड़ पर मिली रहस्यमयी झोपड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं