दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती है. इन दिनों रील्स बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में ज्यादा ही रहती है. लेकिन, अब दिल्ली मेट्रो जिस वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई है, वो वजह काफी मज़ेदार और हैरान करने वाली है. क्योंकि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर में कुछ ऐसा देखने को मिला जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. किसी शख्स ने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन (Yellow Line) रूट पर अपने शरारती दिमाग से कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे.
शख्स ने मेट्रो के अंदर लगे रूट बोर्ड पर एक स्टिकर चिपका दिया और जब लोगों ने उसे देखा तो अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाए. येलो लाइन के समयपुर बादली वाले रूट पर शख्स ने आखिरी स्टेशन के नाम के आगे उसकी यादों से दूर... लिखा हुआ स्टिकर चिपका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर लगे रूट बोर्ड पर किसी शख्स ने सबसे आखिरी मेट्रो स्टेशन समयपुर बादली के आगे स्टिकर में उसकी यादों से दूर... लिखकर चिपका दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
only @ delhi metro 😭 pic.twitter.com/iscSHcq6l9
— vibhu (@vibhuagiwal) May 27, 2023
अब ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है और लोग इस पर खूब मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर ये फोटो @vibhuagiwal नाम के यूजर ने शेयर की है. फोटो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. लोग खूब मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अरे भाई मुझे भी ले चलो उसकी यादों से दूर. दूसरे ने लिखा- मुझे इस स्टेशन का टिकट चाहिए.
दिल्ली में यहां मिल रहा है लखनवी ज़ायके का स्वाद, टूंडे कबाब की फैमिली ही सिक्रेट मसाले देती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं