बच्चे घर में इधर से उधर दौड़ लगाते रहते है और वहीं टॉडलर का यह हाल है कि घर की सैर के दौरान उनके हाथ जो भी चीज लगती है, वो उसे सीधा मुंह में डाल लेते हैं. अब एक टॉडलर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, ब्रिटेन में एक मां ने अपने टॉडलर बेटे (1 से 3 साल तक के बच्चे) की एक शॉकिंग हरकत का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यह बच्चा उस चीज को खा गया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चे की इस अचंभित करने वाली हरकत को दिखा रही है.
दरअसल, महिला अपने बच्चे को लिविंग रूम में छोड़ अपने रूम में जाकर कपड़े लगाने लगी कि तभी उसके बच्चे ने कलश में रखी अपने नाना की अस्थियों की राख को फैला दिया और फिर अपने नन्हे-नन्हे हाथों से उठा उसे खा लिया, जब महिला कमरे से बाहर आई और बच्चे को देखा तो उसके होश के होश उड़ गए.
'मेरा बेटा मेरे पिता को खा गया' (My son ate my dad)
नताशा एमिनी नामक इस महिला ने अपने बच्चे की इस हरकत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. महिला का बच्चा कोआह सिर्फ एक साल का है और जब महिला ने कमरे से बाहर आकर देखा तो उसके पिता की अस्थियां की राख फैली हुई थी और बच्चे का मुंह और हाथ सब अस्थियों की राख में सने हुए थे. महिला वीडियो बनाते हुए बार-बार बोल रही थी, 'ओह माय गॉड मेरे बेटे ने पिता को खा लिया'. महिला का दावा है कि उसने अपने पिता की अस्थियां को ऊपर शेल्फ में रखा था, वो हैरान है कि यह नीचे कैसे आ गई'. महिला अपने बेटे की इस हरकत से थोड़ी निराश जरूर हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर मेरे पिता होते तो यह सब देखकर बहुत हंसते, मेरे पिता मेरे बेटे को कभी नहीं देख पाए, लेकिन अब वह हमेशा इसके साथ रहेंगे.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोग कर रहे ये कमेंट्स (Toddler accidentally eats grandfather ashes)
अब जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, तो लोग इसे शॉकिंग नजारे को देख हैरान हैं और इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ज्यादातर लोगों को तो पहले यह अप्रैल फूल का मजाक लगा था, लेकिन वीडियो देखने के बाद मजाक यकीन में बदल गया. इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'बच्चे ने नाना जी का नाश्ता कर लिया'. दूसरा यूजर लिखता है, 'आप अपने बेटे से कह सकती हैं कि तुम्हारे अंदर नाना की खूबियां हैं'. एक और लिखता है, अब बच्चे के नाना उसको रोम-रोम में समा गए. बता दें, फिलहाल महिला अभी भी टेंशन में हैं और बच्चे ने ज्यादा राख नहीं खाई है तो वह फिलहाल बिल्कुल ठीक है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं