भगवान गौरी गणेश हों या फिर मां दुर्गाजी की झांकियां...एक बार जब वो सज जाती हैं तो उस मंच पर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने कई बच्चे आते हैं. कुछ जगह ये आयोजन बहुत छोटे स्तर पर होते हैं, लेकिन कुछ झांकियों पर बड़े लेवल पर प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं, जिनमें जीत हासिल करने के लिए प्रतियोगी पूरी ताकत और पूरी क्रिएटिविटी लगा देते हैं. एक डांस ग्रुप इस मामले में जरा अलग ही लेवल पर पहुंच गया. इस डांस ग्रुप ने डांस तो हिंदी गाने पर ही किया, लेकिन जो रूप लेकर वो स्टेज पर उतरे, उसे देखकर वाकई मंच पर तबाही आ गई.
'द नन' बन कर आए डांसर
इंस्टाग्राम पर इट्स ललित नाम के हैंडल ने इस डांस वीडियो को पोस्ट किया है. इस डांस वीडियो में स्टेज पर कुछ लोग नजर आ रहे हैं, लेकिन ये आम गेटअप में नहीं है. ये सभी लोग नन के गेटअप में मंच पर पहुंचे हैं. आपको बता दें कि 'द नन' एक हॉरर मूवी है, जिसमें घोस्ट हमेशा नन के गेटअप में दिखता था. ये घोस्ट काले कपड़े पहना हुआ दिखता और उसका चेहरा सफेद नजर आता था. इस गेटअप में सारे डांसर्स डांस करना शुरू कर देते हैं. जो गाना उन्होंने डांस के लिए चुना वो स्त्री 2 मूवी का गाना 'आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए है...' इस गाने पर डांसर्स काफी कुछ स्टेप्स तमन्ना भाटिया की तरह ही करने की कोशिश भी करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
'तबाही आ गई'
इस ग्रुप का डांस देखकर कुछ यूजर्स ने तारीफ में लिखा कि, स्टेज पर वाकई तबाही आ गई. एक यूजर ने लिखा कि, डांस को गेटअप के साथ मैच किया है, इन्हें ही फर्स्ट प्राइज मिलना चाहिए. हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस बात पर भी गुस्सा जताया है कि, गणपति पंडाल में इस तरह के गाने पर डांस क्यों करवाया जा रहा है, लेकिन बहुत से यूजर्स डांस ग्रुप के टैलेंट पर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं