सड़कों से जुड़े बहुत से वीडियोज इन दिनों तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में सड़क पर अचानक बड़ा सा गड्ढा होता दिखाई देता है, जिस में बड़ी गाड़ी भी आसानी से धंस जाती है. ऐसा ही कुछ नजारा अब लाहौर में नजर आया है. पाकिस्तान के दूसरे बड़े शहर में हुआ ये हादसा देखकर आपकी आंखें भी फटी रह जाएंगी और डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा अचानक कैसे हुआ. इसकी वजह भी एकदम चौंकाने वाली है, जिसमें गाड़ियों के अलावा बहुत सारे लोग फंसे हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये भी है कि एक बार पहले भी इसी जगह पर बड़ा सा गड्ढा हो चुका है.
जोहर टाउन की सड़क पर हुआ गड्ढा
पाकिस्तान की न्यूज मीडिया के मुताबिक, ये गड्ढा लाहौर के जोहर टाउन की मेन रोड पर हुआ. अचानक हुए गड्ढे में एक कार और दो मोटरसाइकिल गिर गईं. इस हादसे का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ. वायरल हो रहे वीडियो में गड्ढे के अंदर भी कुछ लोग फंसे हुए देखे जा सकते हैं. इन लोगों को बाद में लकड़ी की सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि इस सड़क की किसी अंडरग्राउंड सीवर लाइन में लीकेज के बाद ये सिंकहोल बना.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
चश्मदीद ने दी जानकारी
इस घटना के चश्मदीद ने पाकिस्तान के न्यूज पेपर को बताया कि, कार में बैठे दो सवार इस हादसे में घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी जगह पर ऐसा ही गड्ढा हुआ था. उस समय भी कार समेत एक परिवार हादसे का शिकार हुआ था. कुछ स्थानीय लोगों का ये भी दावा है कि, बीते कुछ महीनों में ये सड़क पर होने वाला चौथा बड़ा गड्ढा है. बार-बार बन रही ऐसी स्थिति की वजह से लोगों में भी खासा गुस्सा देखा जा रहा है. लाहौर डेवलेपमेंट अथॉरिटी ने इस के लिए अंडरग्राउंड सीवर लाइन में लीकेज को जिम्मेदार बताया है.
ये भी देखेंः- जवां दिखने के लिए 16 करोड़ का खर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं