दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जिनका टैलेंट लोगों से बेहद अलग और अद्भुत है. जब से सोशल मीडिया आया है, तब से लोगों के तरह-तरह के टैलेंट देखने को मिल रहे हैं, जब इंटरनेट और सोशल मीडिया जैसी कोई चीज नहीं थी, तो कई लोगों का टैलेंट उनके अंदर ही दम तोड़ देता था, अब तो रील की दुनिया में किसका कब सिक्का चल जाए कुछ नहीं कहा सकता. अब इस टैलेंट को आप क्या नाम देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आपको इस नौजवान की टाइपिंग एक्यूरेसी अट्रैक्ट कर सकती है. इस शख्स ने बॉलीवुड के एक गाने के बोल के साथ-साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की है और वो भी बिना किसी गलती के.
स्पीड में किया गाना टाइप (Man Typing with Song)
वीडियो में देख सकते हैं कि एक नौजवान कंप्यूटर के पास बैठा है और उसके सामने हाथों के नीचे की-बोर्ड है और जैसे ही गाना 'जोगियो के पीछे जैसै जोग लग जाता है, प्रेमियों को प्रेम वाला रोग लग जाता है' बजता है, यह लड़का गाने के बोल को बिना बैक-स्पेस के टाइप कर देता है, जो कि एक शानदार टैलेंट है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग इस लड़के की टाइपिंग टैलेंट की दाद दे रहे हैं. इस वीडियो पर 60 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स लोगों की तारीफ से भर चुका है.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने की जमकर तारीफ (Man Song Typing Video)
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'आशिक तो बहुत है, लेकिन ऐसा आशिक पहली बार देखा है'. दूसरे यूजर ने पूछा है, 'स्पीड कैसे बढ़ाए? तीसरा यूजर लिखता है, 'सर मेरा एक्जाम है और मुझे हिंदी टाइपिंग नहीं आती है'. चौथा यूजर लिखता है, 'भाई गाने की आड़ में अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रहा है'. एक और लिखता है, 'सर हिंदी टाइपिंग के लिए कौन सा फॉन्ट यूज करना है'. कई ऐसे भी यूजर्स हैं, जिन्होंने इस लड़के की टाइपिंग की जमकर तारीफ की है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं