Venomous Baby Cobra In Helmet: हाल ही में एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि स्कूटी चलाते वक्त एक शख्स अचानक से बेहोश हो जाता है. इस बीच उसे कुछ लोग स्कूटी से नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाने लगते हैं, लेकिन जब स्कूटी सवार शख्स का हेलमेट खोलते हैं, तो अंदर का नजारा देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं.
हेल्मेट में छिपा बैठा था बेबी कोबरा (Venomous Baby Cobra Hides Inside Helmet)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्कूटी सवार शख्स के हेलमेट के अंदर एक बेबी कोबरा छिपा हुआ बैठा है. कोबरा (सांप) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं और बिना समय खराब किए प्रोफनल स्नैक हैंडलर्स को मौके पर बुलाते हैं, जो बड़ी ही सावधानी से हेलमेट से सांप को बाहर निकाल देता है. अब यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. इस वीडियो को X पर @ManojSh28986262 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 28 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां देखें वीडियो
यह दक्षिण भारत का वीडियो है एक कोबरा का बच्चा हेलमेट में छुपा हुआ था और व्यक्ति के सर में काट लिया !!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) December 24, 2024
जब भी आप हेलमेट पहने तो एक बार हेलमेट को ठोक कर झाड़ कर ही पहने !!#ViralVideos #Helmet #Viral pic.twitter.com/8PnRKdMXjo
लोगों को दी जा रही है ये सलाह (Venomous Baby Cobra Was Hidden In Helmet)
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'यह दक्षिण भारत का वीडियो है एक कोबरा का बच्चा हेलमेट में छिपा हुआ था और व्यक्ति के सर में काट लिया. जब भी आप हेलमेट पहने तो एक बार हेलमेट को ठोक कर झाड़ कर ही पहने.' जैसा कि हम सभी जानते ही हैं कि, कोबरा सांप से भी अधिक विषैला बेबी कोबरा होता है, जो अक्सर हेलमेट, जूते या फिर किसी भी सामान के अंदर छिप जाते हैं. यही वजह है कि, अक्सर किसी भी सामान को अच्छे से झाड़कर ही पहनने की सलाह दी जाती है.
ये भी देखें:- बर्फ में स्नोफॉल का मजा बना सजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं