सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह का टैलेंट दिखा रहे हैं. इसमें एक्टिंग से डांसिंग और मजेदार कॉमेडी रील्स भी शामिल हैं. लोग अपनी अजीबो-गरीब हरकतें और अनएक्सपेक्टेड जुगाड़ भी सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. अब इस शख्स को बिना सिर-पैर का जुगाड़ देख किसी का भी दिमाग एक पल के लिए काम करना बंद कर देगा और मन में एक ही सवाल आएगा, यह क्या बकवास है. इस यूजर ने पैर से जूता ना निकलने का ऐसा जुगाड़ तैयार किया है, जिसे कोई भी ट्राई नहीं करेगा. इस शख्स के इस जुगाड़ पर कई लोग कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी ही पोस्ट कर रहे हैं.
जूते का अजीबो-गरीब जुगाड़ (Man locked his shoes and socks)
वीडियो में इस शख्स को अपने जूते और जुराब पर कुंडी के साथ ताला लगाते देखा जा रहा है. शख्स ने ब्राउन रंग के शूज और क्रीम रंग के जुराब पहने हुए है. जुराब पर कुंडी को फिक्स किया है और फिर उसे जूते पर लगाकर ताला लगा दिया है. इस शख्स ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अब नहीं उतरेगा जूता'. पैर में जूते फिक्स करने वाले इस जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस जुगाड़ पर अलग-अलग रिएक्शन दे तालियां भी बजा रहे हैं.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जुगाड़ पर क्या बोले लोग (Man shoes and socks viral video)
इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने इस जुगाड़ को देख लिखा है, 'तुम किसी साइंटिस्ट से कम नहीं हो भाई'. दूसरा यूजर लिखता है, वो तो सब ठीक है, लेकिन लड़की वाले जुराब क्यों पहने हैं'. तीसरा यूजर लिखता है, 'भाई में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है'. चौथा लिखता है, 'भाई ऐसे आइडिया लाते कहां से हो? पांचवें यूजर ने लिखा है, 'भाई क्या मिलता है यह सब करके'. कई ऐसे भी यूजर्स हैं, जो कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं, 'यह सब क्या देखना पड़ रहा है' और 'कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे यहां'. इस वीडियो का कमेंट बॉक्स ऐसे ही मजेदार रिएक्शन से भर चुका है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं