विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2024

रील बनाने के लिए नियमों की उड़ाई धज्जियां, युवक ने फुटपाथ पर तेज़ रफ्तार में दौड़ाई थार, गाज़ियाबाद का Video वायरल

गाज़ियाबाद से एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रात के वक्त फुटपाथ पर तेज़ रफ्तार में थार दौड़ाते हुए नज़र आ रहा है.

रील बनाने के लिए नियमों की उड़ाई धज्जियां, युवक ने फुटपाथ पर तेज़ रफ्तार में दौड़ाई थार, गाज़ियाबाद का Video वायरल
रील बनाने के लिए नियमों की उड़ाई धज्जियां

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भऱमार है, जिनमें लड़के-लड़कियां रील बनाने के लिए खतरों से खेलते हुए और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नज़र आते हैं. उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद से ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स रात के वक्त फुटपाथ पर तेज़ रफ्तार में थार दौड़ाते हुए नज़र आ रहा है, वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये शख्स रील बनाने के लिए सड़क पर ऐसा स्टंट कर रहा था. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स थार की छत पर मिट्टी डालकर गाड़ी को सड़क पर दौड़ा रहा था. 

देखें Video:

खबरों के मुताबिक, ये वीडियो एनएच-9 का बताया जा रहा है और ये स्टंट रील बनाने के लिए किया जा रहा था. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक काले रंग की थार को तेज़ रफ्तार में फुटपाथ पर दौड़ाया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस इस गाड़ी की तलाश में जुट गई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मस पर शेयर किया जा रहा है.

ये Video भी देखें:

 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Drives Thar On Footpath, Viral Reels, Ghaziabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com