विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

डेटिंग एप से रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी से की दोस्ती, खूब पिलाई शराब और... पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी

राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में वायुसेना के एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी की हत्या के आरोपी की पीड़ित से मुलाकात एक मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुयी थी.

डेटिंग एप से रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी से की दोस्ती, खूब पिलाई शराब और... पुलिस ने सुनाई पूरी कहानी
पूर्व विंग कमांडर की पत्नी की हत्या : मोबाइल डेटिंग एप के जरिए मिला था आरोपी.

राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में वायुसेना के एक सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी की हत्या के आरोपी की पीड़ित से मुलाकात एक मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुयी थी, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार 56 वर्ष के आरोपी ने अपराध की रात महिला को खासी मात्रा में शराब पीने के लिए राजी किया और फिर तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी.

रियल-लाइफ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के जायंट वुल्फडॉग, इनके सामने आप साबित हो जाएंगे बौने

उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 50 लाख रूपए मूल्य के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गया. आरोपी दिनेश दीक्षित राजस्थान में जयपुर का निवासी है और उसने दो शादियां की हैं. वह प्रोपर्टी डीलर का काम करता है. मीनू जैन (52) शुक्रवार की सुबह अपने घर में बेहोश मिली थी.

Karnataka SSLC Result 2019: फेल होने के बाद पिता ने दी बेटी के साथ 10वीं की परीक्षा, किया ये कारनामा

fj6ik8c8

(आरोपी)

पूछताछ के दौरान दीक्षित ने खुलासा किया कि जैन से उसका संपर्क एक मोबाइल डेटिंग ऐप के जरिए हुए था और उसके बाद वह अक्सर मिलने लगा था. पुलिस ने बताया कि दीक्षित बृहस्पतिवार को दिल्ली आया था और दोनों साथ ही लंच करने बाहर गए थे. घटना की रात दोनों घर में अकेले थे और घर के अंदर कीमती सामान देखकर दीक्षित ने पीड़ित को शराब पिलाया.

रिटायर्ड विंग कमांडर की पत्नी हुई डेटिंग ऐप का शिकार, दोस्त बनकर घुसा घर में और...

पीड़ित के बेहोश हो जाने पर आरोपी ने सभी आभूषण, कीमती सामान और नकद तथा मोबाइल फोन एकत्र किया तथा फिर महिला की हत्या कर दी. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से एक संदिग्ध कार दिखी. जांच से पता लगा कि कार का नंबर प्लेट फर्जी था. पुलिस ने गूगल मैप टाइम लाइन के साथ ही पीड़ित के कॉल रिकार्ड का ब्यौरा (सीडीआर) भी एकत्र किया. तमाम तथ्यों को जुटाकर पुलिस जयपुर पहुंची और दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया.

देखें VIDEO:

(इनपुट-भाषा से भी...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ex-IAF Wing Commander, Wing Commander Wife, Mobile Dating App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com