छोटे बच्चे अक्सर अपने अनोखे टैलेंट से हमें हैरान कर देते हैं, और हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो जिसमें दो छोटी बच्चियां पॉप्युलर फिल्म ताल के गाने रमता जोगी पर डांस कर रही हैं, इस बात का सबूत है. इंस्टाग्राम पर barkat.arora अकाउंट द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया और तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अबतक 3 करोड़ 57 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
क्लिप में, बच्चियां सुखविंदर सिंह और अलका याग्निक द्वारा गाए गए हाई-एनर्जी ट्रैक पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. उनके आउटफिट उनकी परफॉर्मेंस के आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं, जिसमें एक लड़की ने काले रंग का चमकदार टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है, और दूसरी ने पैंट के साथ एक स्टाइलिश सफेद क्रॉप टॉप पहना हुआ है. दोनों डांसर्स एक-दूसरे के साथ बेहद परफेक्शन के साथ स्टेप मिला रही हैं, उनकी परफॉर्मेंस में इतना मेल है, देखकर कोई भी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
दर्शकों ने परफॉर्मेंस को देखकर तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने कहा- काले आउटफिट वाली डांसर के स्टेप्स और मनमोहक एक्सप्रेशन सहज थीं, जबकि सफेद आउटफिट वाली डांसर ने अपने परफेक्शन से लोगों को इंप्रेस कर दिया. किसने बेहतर परफॉर्म किया, इस पर बहस जारी है, जिसमें तारीफ से लेकर मज़ाकिया कमेंट्स तक शामिल हैं. एक शख्स ने मज़ाक किया, "उस उम्र में, हम बस यह जान पाए थे कि अपनी मां के मेकअप को कैसे चुराना है, और ये लड़कियां पहले से ही अपने डांस मूव्स में माहिर हैं!"
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं